32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिक्या दिल्ली में 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल? बीजेपी के सवाल...

क्या दिल्ली में 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल? बीजेपी के सवाल पर AAP मुखिया ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली

क्या दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दो सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? ये सवाल उस समय उठे जब बीजेपी की ओर से इस संदर्भ में एक दावा किया गया। बीजेपी नेता और पार्टी की आईटी टीम के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। अमित मालवीय ने लिखा था कि नई दिल्ली से अपनी नजर आ रही हार के डर से केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के बारे में ‘निराधार आरोप’ लगा रहे हैं। यही नहीं वो दो सीट से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। बीजेपी नेता के इस दावे पर खुद अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी।

मैं नई दिल्ली सीट से ही लड़ूंगा- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने इन दावों को सिरे खारिज करते हुए कहा कि वह मात्र एक सीट नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन का मामला नहीं है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। उन्होंने नई दिल्ली से हार के डर से एक अन्य सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के बीजेपी नेताओं के दावे को खारिज कर दिया।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने क्या कहा था
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब दो सीट से लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में खामियां हों और बाकी सब ठीक?’

अमित मालवीय ने आगे लिखा, ‘क्या केजरीवाल अब तक फर्जी वोट के सहारे जीत रहे थे और उनके कट जाने से तड़प रहे हैं? लेकिन चुनाव जीत कर क्या करेंगे? आप-दा हार रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिवालय जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोई फाइल साइन नहीं कर सकते थे। प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाला अब विधायक बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। यह दिल्ली की जनता की वोट की ताकत है।’

केजरीवाल की टक्कर दो पूर्व सांसदों से
अरविंद केजरीवाल 2013 से ही नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं। वो लगातार तीन बार यहां से विधायक बने हैं। केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से ही दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार यहां मुकाबला जोरदार आसार नजर आ रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि केजरीवाल के सामने दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव मैदान में हैं।

बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। शीला दीक्षित तीन कार्यकालों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। संदीप दीक्षित भी कांग्रेस के पूर्व सांसद रह चुके हैं। ऐसे में आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर नई दिल्ली समेत विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से हजारों आप समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भारी मात्रा में आवेदन दाखिल करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी।

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव, 8 को नतीजे
आप सुप्रीमो ने विधानसभा चुनाव के वास्ते आप का समर्थन करने के लिए समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को भी धन्यवाद दिया। बीजेपी विरोधी ‘इंडिया’ गठबंधन की अगुवाई कर रही कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। वह अब तक 48 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को चुनाव होंगे और काउंटिंग आठ फरवरी को होगी।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...