5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगंभीर को मनोज तिवारी बता रहे थे क्रेडिट चोर... राणा ने यूं...

गंभीर को मनोज तिवारी बता रहे थे क्रेडिट चोर… राणा ने यूं बिना नाम लिए निकाली भड़ास

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर उनके पूर्व केकेआर के टीममेट मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गंभीर की जमकर आलोचना की है, जिसपर अब नीतीश राणा ने कोलकाता नाइटराइडर्स में उनके कोच रहे गौतम गंभीर का बचाव किया है। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने न्यूज18 बांग्ला से कहा, ‘गंभीर ने अकेले दम पर केकेआर को खिताब तक नहीं पहुंचाया क्योंकि हम सभी ने एक युनिट के रूप में प्रदर्शन किया। ‘जैक कैलिस, सुनील नरेन और मैं, सभी ने इसमें योगदान दिया। लेकिन इसका श्रेय किसने लिया? एक ऐसा वातावरण और पीआर है जो उसे सारा श्रेय लेने की अनुमति देता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘गौतम गंभीर पाखंडी हैं। वह जो कहता है वह नहीं करता है। कप्तान (रोहित) मुंबई से है, अभिषेक नायर मुंबई से है। रोहित को सबसे आगे धकेल दिया गया है। जलाज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। वह अच्छा प्रदर्शन करता है लेकिन चुप रहता है। गेंदबाजी कोच का क्या उपयोग है? कोच जो भी कहेगा, वह मान जाएगा। मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से आए थे। अभिषेक नायर गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में थे और भारतीय मुख्य कोच को पता है कि वह उनके निर्देशों के खिलाफ नहीं जाएंगे।’

मनोज तिवारी के इस बयान पर नीतीश राणा ने किया यह ट्वीट
नीतीश राणा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘आलोचना फैक्ट्स पर आधारित होनी चाहिए न कि व्यक्तिगत असुरक्षाओं (personal insecurities)पर। गौती भैया उन सबसे निस्वार्थ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिला हूं। संकट के समय में वह किसी अन्य की तरह जिम्मेदारी निभाता है। प्रदर्शन को किसी पीआर की आवश्यकता नहीं है। ट्रॉफियां अपने लिए बोलती हैं।’बता दें कि गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने पिछले 8 टेस्ट मैच में से 6 मुकाबले हारे हैं जबकि 1 मैच जीता है और 1 मैच ड्रॉ रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...