11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorized'90 घंटे काम' बोलकर घिरे L&T चेयरमैन की सैलरी 51 करोड़... अपने...

’90 घंटे काम’ बोलकर घिरे L&T चेयरमैन की सैलरी 51 करोड़… अपने कर्मचारियों से 534 गुना ज्यादा!

Published on

नई दिल्ली,

इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के चेयरमैन द्वारा देश में ‘हफ्ते में 90 घंटे काम’ (90 Hours Work Week) का बयान बहस का मुद्दा बना हुआ है. इससे पहले इंफोसिस के को-फाउंडर ने भी सप्ताह में 70 घंटे काम की सलाह दी थी, जो सुर्खियों में रहा था. अब एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन अपने बयान के चलते घिरे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और अलोचना करने में आम यूजर ही नहीं, बल्कि बिजनेस और फिल्म जगत की हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं. लेकिन क्यों आप जानते हैं तेजी से वायरल हो रहे SN Subrahmanyam को कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं…

FY24 में मिला थी इतनी सैलरी!
अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 90 दिन काम करने की सलाह देकर ट्रोल हुए L&T Chairman एसएन सुब्रह्मण्यन को मोटा वेतन मिलता है. बिजनेस टुडे पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, FY2023-24 के लिए उनका वेतन (SN Subrahmanyam) कुल 51 करोड़ रुपये था और उनके वेतन में बीते वर्ष की तुलना में 43.11% की वृद्धि हुई है. रिपोर्ट की मानें तो सुब्रह्मण्यन के वित्त वर्ष 2024 के पैकेज में 3.6 करोड़ रुपये का मूल वेतन और 35.28 करोड़ रुपये के कमीशन के अलावा अन्य भत्ते व राशि शामिल थे.

कर्मचारियों के पैकेज से 534 गुना ज्यादा
इस रिपोर्ट में L&T Chairman की सैलरी का आंकड़ा पेश करने के साथ ही ये भी बताया गया है कि चेयरमैन के वेतन और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के पैकेज में आखिर कितना अंतर है. इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को मिलने वाला औसत पैकेज वित्त वर्ष 2023-24 में 9.55 लाख रुपये था और इस हिसाब से देखें तो एलएंडटी कर्मचारियों के औसत वेतन से SN Subrahmanyam का वेतन 534.57 गुना ज्यादा था.

क्यों विवादों में घिरे एल एंड टी चेयरमैन?
L&T Chairman के Reddit पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वो अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें एसएन सुब्रह्मण्यन, जहां सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत करते हुए बोल रहे हैं कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं, अगर मैं ऐसा करवा सकता हूं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी, क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं.

इसके साथ ही उन्होंने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह देते हुए ऐसा बयान भी दे दिया, जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. दरअसल, उन्होंने कर्मचारियों से ये तक कह दिया कि, ‘आप घर पर रहकर अपनी पत्नी को कितनी देर निहारोगे, घर पर कम और कार्यालय में अधिक समय बिताएं.’

ट्रोल होने पर कंपनी ने दी सफाई
90 घंटे काम और पत्नी को निहारने जैसे बयान के बाद सुब्रह्मण्यन की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई. इसके बाद कंपनी की ओर से चेयरमैन की इस टिप्पणी पर सफाई भी जारी की गई. इसमें कहा गया कि बीते 8 दशकों से अधिक समय से हम भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस और तकनीकी क्षमताओं को आकार देने में लगे हैं. यह भारत का दशक है, एक ऐसा समय जिसमें ग्रोथ को और आगे बढ़ाने व एक विकसित राष्ट्र बनने के हमारे साझा दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सामूहिक समर्पण और प्रयास की आवश्यकता है.

कंपनी की ओर से आगे कहा गया कि हमारे अध्यक्ष की टिप्पणी इस बड़ी महत्वाकांक्षा को ही दर्शाती है, जो इस बात पर जोर देती है कि असाधारण परिणामों के लिए असाधारण प्रयास की आवश्यकता होती है. एलएंडटी में, हम एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां जुनून, उद्देश्य और प्रदर्शन हमें आगे बढ़ाते हैं.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...