5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलप्रेमानंद महाराज की शरण में परिवार संग सादे कपड़ों में पहुंचे विराट,...

प्रेमानंद महाराज की शरण में परिवार संग सादे कपड़ों में पहुंचे विराट, साष्टांग प्रणाम कर सादगी में दिखाई रईसी

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के बाद अब अपने परिवार संग श्री प्रेमानंद महाराज की शरण में जा पहुंचे। वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे आशीर्वाद लेने गए। जहां उनकी बीवी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चे भी उनके साथ दिखे। दोनों यहां एकदम सादे रूप में आए और महाराज को दंडवत प्रणाम किया।

जहां विराट अपनी लाडली वामिका को गोद में लिए दिखे, तो नन्हे अकाय अनुष्का की गोद में बैठे नजर आए। एक्ट्रेस ने महाराज से अपनी दिल की बात करते हुए उनसे आशीर्वाद के रूप में प्रेम और भक्ति की खास मांग की, तो विराट बड़े ही प्यार से उन्हें निहारते रह गए। दोनों की मुलाकात का अंश का अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

काले कपड़ों में दिखे विराट
प्रेमानंद महाराज से मुलाकात और दर्शन करने के लिए भक्ति की काफी भीड़ लगती है और अब विराट- अनुष्का दूसरी बार उनसे आशीर्वाद लेने उनके आश्रम गए। जहां अनुष्का सफेद सूट में सुंदर दिखीं, तो विराट ने काले कपड़े पहनकर आए। उन्होंने ब्लैक स्वेटशर्ट पहनी और साथ में ट्रैक पैंट्स वियर की। वहीं, सिर पर काली टोपी लगा क्रिकेटर मास्क लगाए दिखे।

कढ़ाई वाले सफेद सूट में खूबसूरत लगीं अनुष्का
वहीं, पर्दे से दूरी बना चुकी अनुष्का साड़ी में अपनी अदा से दिल जीत लेती हैं, तो वेस्टर्न कपड़ों में भी उनका कमाल का अंदाज देखने को मिलता है। लेकिन, यहां वह सादे से सफेद सूट में ही बेहद सुंदर दिखीं। 3/4 स्लीव्स वाले इस सूट के साथ उन्होंने पैंट्स पहनी, तो मैचिंग दुपट्टे को अपने गले में लपेटा। जहां कुर्ते और दुपट्टे के बॉर्डर को कढ़ाई करके खूबसूरत टच दिया है। जहां उनका सादा सिंपल सा बिना सजा-धजा वाला ये अंदाज बेहद हसीन लगा।

नेचुरल ब्यूटी की फ्लॉन्ट
अनुष्का ने अपने इस सादगी भरे रूप को स्टाइल भी बेसिक तरीके से ही किया। जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हुई और सबका दिल जीत गई। अपने बालों को खुला छोड़ उन्होंने सिर पर ग्रे कलर की टोपी लगाई, तो हाथ में अपनी ब्लैक रबर बैंड के साथ ही कुछ धागे पहने दिखीं। इसके अलावा उन्होंने कोई हैवी जूलरी या मेकअप नहीं किया

छुपाया बच्चों का चेहरा
अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेट लाइफ को लेकर पहले ही काफी वोकल रहे हैं। ऐसे में वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। इसलिए वीडियो में उनके चेहरे को छुपाया गया है, लेकिन वामिका और अकाय का स्टाइल यहां प्यारा लगा। जहां अनुष्का ने वामिका को बेज स्वेटर, वाइट ट्राउजर और सॉक्स पहनाकर तैयार किया, तो अकाय ग्रे स्वेटशर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट्स में दिखे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...