8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअडानी की कुल जितनी कमाई, उससे ज्यादा इस कंपनी ने एक साल...

अडानी की कुल जितनी कमाई, उससे ज्यादा इस कंपनी ने एक साल में कमा लिया, आखिर क्या करती है ऐसा?

Published on

नई दिल्ली:

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का नाम देश-दुनिया के अमीरों में शुमार है। इनकी गिनती दुनिया के टॉप 20 अमीरों में होती है। इनके ग्रुप की कई कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं दुनिया की एक बड़ी कंपनी ने अडानी की कुल संपत्ति को पीछे छोड़ दिया है। इस कंपनी ने साल 2024 में गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ से ज्यादा रेवेन्यू कमाया है।

इस कंपनी का नाम TSMC है। TSMC दुनिया की सबसे बड़ी चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह कंपनी ऐपल से लेकर एनवीडिया जैसे दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए सेमीकंडक्टर बनाती है। साल 2024 की दिसंबर तिमाही में इस कंपनी ने रेकॉर्ड रेवेन्यू कमाया है। वहीं साल 2024 में कंपनी का कुल रेवेन्यू भी जबरदस्त रहा है।

कैसे छोड़ा अडानी को पीछे?
सीएनबीसी की एक खबर के मुताबिक इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 26.3 अरब डॉलर रहा है। यह साल-दर-साल के मुकाबले 38.8 फीसदी ज्यादा है। वहीं बात अगर पूरे साल यानी 2024 की करें तो इस कंपनी का रेवेन्यू 88 अरब डॉलर रहा है। यह कंपनी 1994 में ताइवान शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। तब से लेकर अब यह इसका सबसे ज्यादा सालाना रेवेन्यू है।

वहीं दूसरी ओर ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 71.1 बिलियन डॉलर है। इतनी संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के 20वें सबसे अमीर शख्स हैं। ऐसे में देखा जाए तो TSMC का एक साल का रेवेन्यू अडानी की कुल नेटवर्थ के मुकाबले ज्यादा है।

कैसे बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू?
काउंटरपॉइंट रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर ब्रैडी वांग के मुताबिक टीएसएमसी को एआई की मजबूत मांग से काफी लाभ हुआ है। TSMC को दुनिया में सबसे उन्नत चिप निर्माता के रूप में देखा जाता है। यह कंपनी काफी एडवांस सेमीकंडक्टर बनाने में सक्षम है। कंपनी में बनी AI चिप्स की मांग बहुत ज्यादा है। खास तौर से एनवीडिया कंपनी में मांग काफी है। एनवीडिया कंपनी जो एआई ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) बनाती है, उसमें TSMC कंपनी की चिप का इस्तेमाल होता है। पिछले 12 महीनों में टीएसएमसी के शेयरों में 88 फीसदी की तेजी आई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...