11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedभरत तख्तानी से तलाक के बाद बदल गए धर्मेंद्र की बेटी ईशा...

भरत तख्तानी से तलाक के बाद बदल गए धर्मेंद्र की बेटी ईशा के तेवर, चिक लुक में आईं सामने तो फिगर देखती रह गई पब्लिक

Published on

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता। इन्होंने फिल्मी पर्दे पर जो कमाल किया है, उस किरदार, उस अपीरियंस को दूसरी एक्ट्रेसेस तो छोड़ो उनकी बेटी ईशा देओल तक मैच नहीं कर पाई हैं। हालांकि, जिस एक चीज में ईशा ने अपनी मां को बखूबी कॉपी किया है, वो उनका फैशन एंड स्टाइल है, जो किसी भी मामले में उन्हें हेमा मालिनी से नीचे नहीं होने देता।

ऐसा इसलिए क्योंकि 40+ होने के बाद भी ईशा न केवल अपनी ग्लैमरस अपील फ्लॉन्ट करना अच्छे से जानती हैं बल्कि बोल्ड एंड सेक्सी दिखने का भी वह कोई चांस मिस नहीं करतीं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि बीती रात इस हसीना को जब ऐसे ही लुक में स्पॉट किया, तो उनकी हॉट पर्सनैलिटी एकदम नोटिस में आ गई।

दरअसल, यह सारा मामला मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड गार्डन में चल रहे Ajio Luxe Wkend का है, जिसमें मलाइका अरोड़ा समेत गौरी खान, शालिनी पासी और तान्या देओल जैसे स्टार्स शामिल हुए थे। इस स्टार स्टड्स इवेंट में ईशा भी मौजूद थीं, जिन्होंने अपने लिए ऐसे कपड़े चुने थे, जो स्टाइलिश एंड कम्फी होने के साथ-साथ हसीना के ग्लैम कोशंट को भी नेक्स्ट लेवल ले जा रहे थे।

कर्वी फिगर वाली इस बाला ने अपने लिए ब्लू कलर की डेनिम पिक की थी, जोकि स्ट्रेटफिट थी। वहीं उन्होंने इसके साथ डीप नेकलाइन वाला टैंक टॉप पहना था, जोकि वाइट कलर में होने के साथ-साथ स्पार्कली ट्वीस्ट के साथ था। वहीं ये अटायर ओवरपावर न लगे इसके लिए अदाकारा ने क्रॉप स्टाइल वाली लेदर जैकेट डाली थी, जिसे उन्होंने फ्रंट ओपन रखा था। एक नजर में भले ही आपको ईशा का लुक सिंपल लगे, लेकिन इसकी ओवरऑल फील काफी इम्प्रेसिव थी।

फीटिंग वाले इस सेपरेट्स सेट्स के साथ ईशा ने ब्लैक बूट्स पेयर किये थे, जिसके साथ उन्होंने अपनी एक्सेसरीज को मिनिमल रखा था। उन्होंने हाथ में केवल रिंग्स पहनी थीं, जिसके साथ घड़ी डाली थी। वहीं उनके गले में पतली सी चेन थी, जिसके साथ फेस पर न्यूड मेकअप किया था और लिप्स को पिंक कलर में राउंड किया। वहीं उन्होंने अपने लंबे बालों को खुला छोड़ा था। ईशा देओल का ये लुक सिर से लेकर पांव तक ऐसा था, जिसमें किसी भी तरह की कमी ढूंढ पाना नामुमकिन था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...