5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद BBL में मचाया धमाल, स्टीव स्मिथ ने तो...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद BBL में मचाया धमाल, स्टीव स्मिथ ने तो कमाल ही कर दिया

Published on

नई दिल्ली:

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब टी20 में धमाल मचा रहे हैं। स्मिथ बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाकर धमाल मचा दिया है। इस मैच में स्मिथ ओपनिंग करने उतरे और वह नाबाद पवेलियन वापस लौटे।

मुकाबले में स्टीव ने 121 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 10 चौके भी लगाए। इ इस दौरान स्मिथ ने अपने शतक को पूरा करने में सिर्फ 58 गेंद का सामना किया। बता दें कि ये उनके टी20 करियर का चौथा शतक है जबकि बिग बैश लीग में ये उनका तीसरा तिसरा शतक था।

फॉर्म में लौट चुके हैं स्मिथ
बता दें कि पिछले कुछ समय से स्टीव स्मिथ अपने फॉर्म में नहीं चल रहे थे, लेकिन भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने कमाल का खेल दिखाते हुए दो शानदार शतकीय पारी खेली। यही कारण है कि वह बिग बैश लीग में भी अपने बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं। खास तौर से बीबीएल में स्मिथ ने कमाल का खेल दिखाया है। यही वजह है कि अब ये मांग की जाने लगी है कि स्मिथ को चैंपियंस की ट्रॉफी की टीम में शामिल किया जाए।

हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि वह श्रीलंका दौरे पर होने वाले टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान होंगे। दरअसल टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने ऐलान किया था कि वह ब्रेक जाना चाहते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कमिंस चोटिल हैं। इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन सबसे बड़ी चिंता उनके चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलने को आ रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...