9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedरिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई... इस दिग्‍गज ने ऐलान कर कैसे खींच दी...

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई… इस दिग्‍गज ने ऐलान कर कैसे खींच दी बड़ी लकीर? मंशा समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली

कॉग्निजेंट ने भारत में अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 कर दी है। यह कंपनी की कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करने और बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। फैसला उन सभी कर्मचारियों पर लागू होता है जो भारत में काम करते हैं। कंपनी इसे वेतन वृद्धि जैसा एक नया कदम मान रही है क्योंकि इससे कर्मचारी दो साल और काम कर सकेंगे। साथ ही अपना अनुभव कंपनी के साथ साझा करेंगे। कॉग्निजेंट जैसी बड़ी आईटी कंपनी का रिटायरमेंट की उम्र को 60 वर्ष तक बढ़ाने का फैसला निश्चित रूप से आईटी उद्योग में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले के कई दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं। अनुभवी कर्मचारियों के पास अब अधिक समय तक काम करने का अवसर होगा। इससे उन्हें अपनी पेशेवर यात्रा को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

महत्‍वपूर्ण है यह कदम
कॉग्निजेंट का यह कदम इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि बड़ी संख्‍या में कंपनियों का इन दिनों फोकस युवाओं पर है। वे सीनियर्स के बजाय युवाओं को हायर करने पर तवज्‍जो दे रही हैं। ज्‍यादा IT कंपनियों में रिटायरमेंट की उम्र अब 58 साल है। इसलिए भी कॉग्निजेंट का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है।कॉग्निजेंट के फैसले के बाद अब कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे। पहले यह उम्र 58 साल थी। यह बदलाव IT इंडस्ट्री के मानकों के साथ तालमेल बैठाने और अच्छे कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखने के लिए किया गया है। एक मेमो के अनुसार, कॉग्निजेंट ने कहा, ‘यह बदलाव सामान्य बाजार परिपाटी और अनुभवी प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’

छोटे शहरों में पहुंच रही कंपनी
कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भारत की वैश्विक भूमिका पर बात की थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रवासी भारतीय सम्मान 2025 भी प्राप्त किया। रवि ने बताया कि भारत टेक जगत में कैसे महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘कॉग्निजेंट एक बड़ी कंपनी है। हमारे भारत में 2,50,000 कर्मचारी हैं। पहले हम बड़े शहरों से काम करते थे, अब हम छोटे शहरों से भी काम करते हैं… हमारा प्रयास इसे छोटे शहरों तक ले जाने का है, इसलिए हमने इंदौर में शुरुआत की।’

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...