5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलआयरलैंड पर भारत की धमाकेदार जीत, जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ा शतक

आयरलैंड पर भारत की धमाकेदार जीत, जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ा शतक

Published on

राजकोट

जेमिमा रोड्रिग्स (102), हरलीन देओल (89), कप्तान स्मृति मंधाना (73), प्रतिका रावल (67) की शानदार बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 116 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

370 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने आठवें ही ओवर में कप्तान गैबी लुईस (12) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी क्रिस्टिना कुल्टर रीली ने सारा फोर्ब्स के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। 21वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने सारा फोर्ब्स (38) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 27वें ओवर में प्रिया मिश्रा ने ऑर्ला प्रेंडरगस्ट (तीन) को आउट किया। 41वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रही क्रिस्टिना कुल्टर रीली को तितास साधु ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

क्रिस्टिना कुल्टर रीली ने 113 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए (80) रनों की जूझारु पारी खेली। 42वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने लॉरा डेलेनी (32) को पगबाधा आउट किया। अवा कैनिंग (11) को प्रिया मिश्रा ने आउट किया। ली पॉल (27) और जॉर्जिना डेम्पसी (छह) रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे आयरलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 254 रन ही बना सकी और 116 रनों से मुकाबला हार गई।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को तीन विकेट मिले। प्रिया मिश्रा ने दो विकेट लिये। तितास साधु और सायली सातघरे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। 19वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने स्मृति मंधाना को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मंधाना ने 54 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए (73) रन बनाये।

अगले ही ओवर में जॉर्जिना डेम्पसी ने प्रतिका रावल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। रावल ने 61 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (67) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हरलीन देओल और जेमिमाह रॉड्रिग्स की जोड़ी ने एक बार फिर आयरलैंड के गेंदबाजों की धुनाई शुरु कर दी। 48वें ओवर में आर्लीन केली ने हरलीन देओल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

हरलीन देओल ने 84 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (89)रन बनाये। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 91 गेंदों में 12 चौके लगाते हुये (102) रनों की शतकीय पारी खेली। ऋचा घोष (10) रन बनाकर आउट हुई। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 370 रनों बनाकर एकदिवसीय में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली ने दो-दो विकेट लिये। जॉर्जिना डेम्पसी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...