5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपिस्टल लेकर कपिल को उनके घर मारने पहुंच गया था... योगराज सिंह...

पिस्टल लेकर कपिल को उनके घर मारने पहुंच गया था… योगराज सिंह का सनसनीखेज खुलासा

Published on

युवराज के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में ऐसे कई चौंकाने वाले बयान दिए, जिससे वर्ल्ड क्रिकेट हिल चुका है। अपने हालिया इंटरव्यू में एक यू-ट्यूबर से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि वह कपिल देव के सिर में गोली मारने के लिए उनके घर गए थे। योगराज ने कहा कि वह कपिल देव को मारने उनके घर गए थे क्योंकि उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। योगराज ने कहा कि वह अपने प्लान में इसलिए सफल नहीं हो पाए क्योंकि कपिल देव अपने घर पर नहीं थे।

मैंने उसे दर्जनों गालियां दी
योगराज ने ‘अनफिल्टर्ड बाय समदीश’ पर कहा, ‘जब कपिल देव भारत, उत्तरी क्षेत्र और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे हटा दिया। मेरी पत्नी (युवी की मां) चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उससे कहा कि मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली, मैं सेक्टर-9 में कपिल के घर गया। तब वह अपनी मां के साथ बाहर गया हुआ था। मैंने उसे दर्जनों बार गालियां दीं। मैंने उससे कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी।’

इसलिए नहीं मारी कपिल देव को गोली
योगराज सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने उससे कहा कि तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं क्योंकि तुम्हारे पास भगवान में विश्वास रखने वाली मां है, जो यहां खड़ी है।’ योगराज ने खुलासा किया कि कथित तौर पर कपिल देव और बिशन सिंह बेदी की राजनीति के कारण नॉर्थ जोन से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। योगराज ने कहा कि चूंकि उनकी सुनील गावस्कर से अच्छी दोस्ती थी इसलिए सीनियर खिलाड़ियों ने मुझे बाहर कर दिया। यही वह क्षण था जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेंगे।’

बिशन सिंह बेदी ने मेरे खिलाफ साजिश रची
योगराज सिंह ने दिवंगत बिशन सिंह बेदी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने, जिनमें बिशन सिंह बेदी भी शामिल हैं, मेरे खिलाफ साजिश रची। मैंने बिशन सिंह बेदी को कभी माफ नहीं किया। वह आदमी अपने बिस्तर पर ही मर गया। जब मुझे बाहर किया गया तो मैंने चयनकर्ताओं में से एक रवींद्र चड्ढा से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि बिशन सिंह बेदी (मुख्य चयनकर्ता) मुझे नहीं चुनना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि मैं सुनील गावस्कर का आदमी हूं और क्योंकि मैं मुंबई में क्रिकेट खेल रहा था। मैं गावस्कर के बहुत करीब था।’

युवी जब वर्ल्ड कप जीता तो कपिल देव को ताने मारा
योगराज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भारत की वनडे विश्व कप 2011 की जीत के बाद कपिल देव पर यह कहते हुए ताना मारा था कि ‘उनका बेटा’ विश्व कप चैंपियन था। पॉडकास्ट के एक अलग हिस्से में योगराज ने कपिल देव पर यह कहकर कटाक्ष किया था कि वह बेटा पैदा करने में सक्षम नहीं हैं। 2011 में जब भारत ने विश्व कप जीता, तो केवल एक ही व्यक्ति था जो रो रहा था और वह कपिल देव थे। मैंने उसे एक पेपर कटिंग भेजी थी कि मेरे बेटे ने विश्व कप में आपसे बेहतर प्रदर्शन किया था।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...