12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिअवध ओझा का वोट होगा दिल्ली ट्रांसफर... केजरीवाल ने दिया बड़ा अपडेट,...

अवध ओझा का वोट होगा दिल्ली ट्रांसफर… केजरीवाल ने दिया बड़ा अपडेट, पटपड़गंज सीट से नामांकन पर कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

शिक्षक से नेता बने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के लिए राहत भरी खबर आई है। अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा। अभी अवध ओझा का वोट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने बताया कि अवध ओझा अब पटपड़गंज सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नाम ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर होगा। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग का धन्यवाद दिया है।

पटपड़गंज से आप कैंडिडेट हैं अवध ओझा
आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से टिकट दिया है। वो सोमवार को नामांकन की तैयारी में थे। इसी दौरान उनके चुनाव लड़ने, नामांकन करने और पटपड़गंज से वोटर होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका वोट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है। उन्होंने अपने वोट को ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था। चुनाव अधिकारी के पत्र में कहा गया कि इसके लिए डेट निकल चुकी है। ऐसे में उनके नामांकन भरने को लेकर संशय की तलवार लटकने लगी। इसे लेकर सियासी घमासान तेज होने लगे।

ऐसे फंसा नॉमिनेशन को लेकर पेंच
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने तुरंत ही इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया। केजरीवाल ने चुनाव आयोग में पूरे मामले को रखा। इसी के बाद आप मुखिया ने बताया कि अवध ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर होगा और पटपड़गंज सीट से नामांकन कर सकेंगे। ईसी से ग्रीन सिग्नल के बाद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को धन्यवाद भी दिया।

केजरीवाल ने ECI से की मुलाकात, रखी पूरी बात
अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले बताया था कि अवध कुमार ओझा पटपड़गंज से हमारे कैंडिडेट हैं। उनका वोट ग्रेटर नोएडा में बना हुआ था। जिसके लिए उन्होंने 26 दिसंबर को फॉर्म 6 भरकर चुनाव आयोग को आवेदन दिया था। उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद किसी ने उनसे कहा कि क्योंकि आपका ग्रेटर नोएडा में वोट बना हुआ है तो आपको फॉर्म 6 नहीं, फॉर्म 8 भरना पड़ेगा। ट्रांसफर के लिए तो उन्होंने 7 जनवरी को फॉर्म 8 भर दिया। कानून के मुताबिक 7 जनवरी फॉर्म 8 भरने की लास्ट डेट थी।

अवध ओझा का वोट होगा ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर
केजरीवाल ने आगे ये भी बताया कि इलेक्शन कमीशन के मैनुअल यह कहते हैं कि आखिरी डेट ऑफ नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भरे जा सकते हैं। 17 जनवरी लास्ट डेट है तो 10 दिन पहले मतलब 7 जनवरी लास्ट डेट थी। उन्होंने लास्ट डेट को फॉर्म 8 भर दिया था। दिल्ली के चुनाव अधिकारी ने एक आदेश निकाला, जिसमें उन्होंने लिखा कि 7 जनवरी लास्ट डेट है।

अब पटपड़गंज से नामांकन कर सकेंगे अवध ओझा
आप नेता ने पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया। केजरीवाल ने सवाल उठाए कि एक दिन बाद दोबारा आदेश क्यों निकाला गया। उसमें कह दिया 6 जनवरी लास्ट डेट है। यह दूसरा ऑर्डर क्यों निकाला गया। यह कानून के खिलाफ है। इन्ही मुद्दों को केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सामने रखा। अब उन्होंने बताया कि अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा और पटपड़गंज सीट से नामांकन कर सकेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...