24.2 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeराजनीतिभ्रष्टाचार मिटा क्या? दिल्ली की पहली चुनावी रैली में राहुल गांधी के...

भ्रष्टाचार मिटा क्या? दिल्ली की पहली चुनावी रैली में राहुल गांधी के निशाने पर ऐसे आए अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है। सोमवार को राहुल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की पहली इलेक्शन रैली को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने जहां एक साथ चुनाव लड़ा था, वहीं दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी शुरुआत से ही कांग्रेस पर हमलावर रही। आप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बीजेपी के साथ मिली हुई है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के कई दल एक-एक कर आप को समर्थन देते दिखाई दिए। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने आप के आरोपों पर जवाब जरूर दिया, लेकिन पहली रैली में राहुल गांधी की आप पर प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण थी। वहीं राहुल गांधी ने सीलमपुर रैली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

‘दिल्ली में भ्रष्टाचार हटा क्या?’
राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार मिटाएंगे लेकिन क्या दिल्ली में भ्रष्टाचार हटा क्या? प्रदूषण का हाल देख ही रहे हैं दिल्ली में ना, केजरीवाल जातीय जनगणना पर कुछ भी नहीं बोल रहे। अडानी पर भी केजरीवाल कुछ भी नहीं बोलते हैं।

‘केजरीवाल भी करते हैं झूठे वादे’
राहुल गांधी ने कहा, ‘जब दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार थी और केजरीवाल जी आए, तब वो क्या कहते थे। उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने, दिल्ली को पैरिस बनाने का वादा किया था। अब देखिए क्या हो रहा है। बाहर चला नहीं जा सकता है। प्रदूषण इतना बढ़ रहा है। महंगाई इतनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को मिटाएंगे। क्या अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मिटा दिया? जैसे प्रचार मीडिया में मोदी जी करते हैं, झूठे वादे करते हैं, वैसी ही रणनीति केजरीवाल जी की भी है। कोई फर्क नहीं है।’

जातिगत जनगणना का फिर उठाया मुद्दा
सीलमपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं तो पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता क्योंकि दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को भागीदारी न मिले। आप इनसे पूछिए कभी कि ये जातिगत जनगणना के साथ हैं या नहीं?….मैंने संसद में पीएम मोदी के सामने कहा था कि आप करिए या नहीं लेकिन हमारी जिस दिन सरकार बनेगी तब आरक्षण को 50% से अधिक कर देंगे और जातिगत जनगणना लोकसभा और राज्यसभा में पास करवा के रहेंगे।”

राहुल के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार
राहुल गांधी की आरोपों पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।’

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा...

PM MODI MANN KI BAAT: PM मोदी की मन की बात ज्ञान भारतम मिशन और देश की उपलब्धियों पर की चर्चा

PM MODI MANN KI BAAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो...

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया बिहार में ‘SIR’ प्रक्रिया पर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेताया: बिहार में 'SIR' प्रक्रिया पर विपक्ष चुप...