19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यIIT से की पढ़ाई, फोटोग्राफर भी बना, पर जब जीवन नहीं समझ...

IIT से की पढ़ाई, फोटोग्राफर भी बना, पर जब जीवन नहीं समझ आया तो बन गया साधु, वायरल हुई ‘IITian बाबा’ की कहानी

Published on

144 वर्षों बाद प्रयागराज में महाकुंभ लगा है। ऐसे में दुनियाभर से साधु-संत और संन्यासी अपनी तपस्या के लिए प्रयागराज पधार रहे हैं। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने कई ऐसे लोगों का इंटरव्यू भी किया है। जिन्होंने जीवन में ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी संन्यास ले लिया। और अपने सवालों का जवाब ढूंढते हुए तपस्या में लीन हो गए।

एक साधु से बातचीत के दौरान रिपोर्टर को उनके बारे में कुछ ऐसी बातें पता लगती है। जिन्हें जानकर वह खुद भी शॉक्ड हो जाता है। कम उम्र में साधु का वस्त्र पहना हुआ व्यक्ति बताता है कि उसने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की है और उसने कई अन्य डिग्रियां भी ली है। लेकिन अब उसने यह निर्णय लिया है कि अब वो साधु बनेगा। यह वीडियो देख यूजर्स सनातन धर्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

​ज्ञान के पीछे, यही आओगे…
CNN NEWS 18 द्वारा लिए गए इस इंटरव्यू में रिपोर्टर कहता है कि बहुत अच्छे तरीके से आप बात कर रहे हैं। लगता है आप पढ़े लिखे बहुत है। जिसके जवाब में वह बताते है कि है कि आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ा हूं न मैं। यह सुनकर रिपोर्टर भी शॉक्ड रह जाता है। फिर आगे वह बताते है कि वह जिस अवस्था में वह सबसे बेस्ट अवस्था है।

ज्ञान के पीछे चलते जाओ, चलते जाओ कहा जाओगे। यही आओगे। बाबा आगे बताते है कि मेरा जन्मस्थान हरियाणा है। लेकिन IIT के लिए मैं चार साल मुंबई रहा था। वह अपना नाम अभय सिंह बताते है। साथ ही, कहते है कि IIT करने के बाद उन्होंने अपना पैशन फॉलो करने के लिए फोटोग्रॉफी भी की है। 1 साल फिजिक्स भी पढ़ाया। लेकिन जीवन का मतलब ढूंढते हुए आपको यहीं आना पड़ता है।

Instagram पर इस Reel को @sangam_nagri999 ने भी पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा व्यूज और साढ़े 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है। जबकि 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। Reel के कैप्शन में यूजर ने लिखा- महाकुंभ प्रयागराज में IIT वाले बाबा।

यही तो खूबसूरती है अध्यात्म की…
यूजर्स IIT कर चुके बाबा को देखकर शॉक्ड है। साथ ही, कमेंट सेक्शन में उनके साथ सनातन धर्म की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यही तो खूबसूरती है अध्यात्म की। दूसरे यूजर ने कहा कि यह अवस्था तो सबसे बेस्ट अवस्था है। एक अन्य यूजर ने कहा कि पैसा लक्ष्य नहीं होना चाहिए, आत्मिक शांति लक्ष्य होना चाहिए।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...