नई दिल्ली:
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने नई लिस्ट में एक और पूर्व सांसद पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ इस चुनावी रण में दावेदारी करेंगी। उन्हें पटेलनगर सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुरी सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे।
