13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाआखिर भेल में कॉपर चोर कौन है!

आखिर भेल में कॉपर चोर कौन है!

Published on

केसी दुबे, भोपाल

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट के कारखाने में कॉपर चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार कॉपर चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन प्रबंधन इसे रोकने में कामयाब नहीं हो पाया। चर्चा है कि हाल ही में कारखाने के ब्लॉक नंबर—9 से करीब 20—25 क्विंटल कॉपर चोरी हो गया, लेकिन प्रबंधन इस ब्लॉक के स्टोर के कर्मचारियों से नोटिस देकर सिर्फ जवाब तलब में लगा है। आखिर कॉपर चोर कौन है! इसकी तह में जाने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है अब कारखाने में यह अटकलें लगने लगी हैं कि कॉपर चोरी भी हुआ है या नहीं या फिर कारखाने में आया ही नहीं। इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रबंधन है कि तह तक जाने की कोशिश करने में लगा है। यदि इस तरह की घटनाएं आम कर्मचारियों के लिए चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई हैं तो प्रबंधन को इसकी निष्पक्ष जांच कराना चाहिए। इसके पहले भी भेल के एक अधिकारी कॉपर चोरी करते पकड़े गए थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें बजाए सजा देने के दूसरी यूनिट में भेज दिया। मामले को कुछ तरह बना दिया कि आम कर्मचारी भी इस तरह की चोरी करने का सोचने लगे कि प्रबंधन का साथ लो और कॉपर चोरी का काम करो। भेल के मुखिया को इस मामले में निष्पक्ष जांच करानी होगी कि कॉपर ब्लॉक नंबर—9 के स्टोर से चोरी हुआ है या पिफर कागजों में खरीदी दिखाई गई है। यह भी चर्चा है कि सीआईएसएफ के सख्त पहरे के बावजूद कॉपर को आसमान खा गया या जमीन।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...