18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यहरियाणा BJP चीफ के खिलाफ कसौली में गैंगरेप की FIR, होटल में...

हरियाणा BJP चीफ के खिलाफ कसौली में गैंगरेप की FIR, होटल में शराब पिलाकर रेप का आरोप

Published on

शिमला

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज हुई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कसौली के एक होटल में उसे पहले शराब पिलाई और फिर दोनों बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। हिमाचल प्रदेश के कसौली में दोनों के खिलाफ यह मामला 13 दिसंबर, 2024 काे दर्ज हुआ था। इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। बड़ौली को हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वह विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

कब का है ये मामला?
महिला ने पुलिस की दी शिकायत में कहा है कि महिला ने दावा किया कि वह अपने बॉस और दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी, जब 3 जुलाई, 2023 को उनकी मुलाकात मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल नामक एक गायक से हुई। महिला ने आरोप लगाया दोनों ने कसौली में एक होटल में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसे पहले शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

पीड़ित ने लगाए ये आरोप
एफआईआर में पीड़ित महिला ने कहा है कि जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल ने उसे अपने एल्बम में भूमिका देने की पेशकश की थी, जबकि बड़ौली ने अपने संबंधों के कारण उसे सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया। महिला ने दावा किया कि दोनों ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। स्थानीय पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर बड़ौली और रॉकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बड़ौली ने पहली प्रतिक्रिया में आरोपों को नकार दिया है। उन्हाेंने कहा है यह राजनीतिक साजिश है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...