18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यसंजीव बालियान का दावा: पुलिस ने ली रिश्वत, मंदिर की जमीन पर...

संजीव बालियान का दावा: पुलिस ने ली रिश्वत, मंदिर की जमीन पर कराया अवैध कब्जा

Published on

मुजफ्फरनगर

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना इलाके में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया. इस दौरान इंस्पेक्टर उमेश और पूर्व मंत्री संजीव बालियान के बीच में जमकर बहस भी हुई है. बता दें की पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि पुलिस डिस्टलरी का पक्ष ले रही है और गांव वालों के साथ अन्याय हो रहा है. भाजपा सरकार में पुलिस मंदिर की जमीन पर कब्जा करने में मदद करेगी ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस को दोनों पक्षों की सुननी चाहिए.

दरअसल मंसूरपुर डिस्टलरी के पास खानपुर गांव है और वहां पर लक्ष्मी नारायण मंदिर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जबकि ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिन पहले डिस्टलरी की ओर से दीवार बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. जिसको लेकर गांव वालों की ओर से विरोध जताया गया, लेकिन पुलिस ने काम रुकवाने के लिए इंकार कर दिया और कह दिया कि हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने समर्थक के साथ संघ थाने में पहुंचे और हंगामा किया. साथ ही इंस्पेक्टर और बालियान के बीच उनकी तीखी नोक-झोंक भी हुई. इस दौरान बालियान ने कहा कि हम ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.

इस पूरे मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए खतौली सीओ राम आशीष यादव की ओर से बताया गया कि जमीन को लेकर मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है और गांव वाले दावा कर रहे हैं कि उनके पूर्वज मंसूरपुर मिल में काम करते थे इन्होंने नौकरी का पैसा इकट्ठा कर मंदिर के लिए जमीन खरीदी थी. उसी जमीन पर लक्ष्मी नारायण मंदिर बना हुआ है और वहीं दूसरी ओर डिस्टलरी के पास कोर्ट का आदेश है जिसमें लिखा है उनके कार्य में हस्तक्षेप न किया जाए, डिस्टलरी की ओर से विवादित जमीन पर दीवार बनाई गई है पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया.

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...