5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमनु भाकर के ओलंपिक मेडल्स का रंग 5 महीने में पड़ा फीका,...

मनु भाकर के ओलंपिक मेडल्स का रंग 5 महीने में पड़ा फीका, अब मिलेंगे नए मेडल

Published on

नई दिल्ली,

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था. मगर अब उनके ये मेडल्स फीके पड़ने लगे हैं. दरअसल, मेडल्स का रंग फीका पड़ गया है. इसी बीच इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने भी अच्छी खबर दी है.आईओसी ने कहा है कि वो जल्द ही इन सभी मेडल्स को बदल देंगे. साथ ही जिन एथलीट्स के मेडल्स फीके पड़े हैं, उन्हें नए मेडल्स बदलकर दिए जाएंगे. बता दें कि मेडल के रंग उतरने की शिकायत अकेली मनु भाकर ने नहीं की है.

दुनियाभर में अब तक 100 से ज्यादा एथलीट्स ने मेडल का रंग उड़ने की शिकायत की है. यह जानकारी फ्रांसीसी ऑनलाइन मीडिया आउटलेट ला लेट्रे ने दी है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने कहा है कि सभी एथलीट्स को मेडल बदलकर दिए जाएंगे.

मेडल बदलने का काम अगस्त से जारी है
यह मेडल एक संस्था मोनने डी पेरिस ने बनाए हैं. इस संस्था के प्रवक्ता ने अपनी सफाई में कहा है कि मेडल ‘डिफेक्टिव’ नहीं हैं. ज्यादातर मेडल्स ने सिर्फ रंग छोड़ा है. ऐसे मेडल्स को हम बदलकर दे रहे हैं. मेडल बदलने का काम अगस्त से जारी है, जो आगे भी चलता रहेगा.

बता दें कि मनु भाकर में विलक्षण प्रतिभा है तो उन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इसे साबित किया है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल जीतकर पोडियम पर जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

एफिल टावर के लोहे से बने हैं ये सभी मेडल्स
दरअसल, पेरिस ओलंपिक के सभी मेडल को खास तरीके से बनाया गया. इन मेडल्स को ऐतिहासिक एफिल टावर के लोहे के टुकड़े से बनाए गए. मेडल के ऊपरी भाग पर करीब 18 ग्राम लोहे से एक हेक्सागोन बनाया गया था. इसके अलावा मेडल के ऊपरी भाग पर एफिल टावर की आकृति बनाई गई. बता दें कि जब आखिरी बार एफिल की रिपेयरिंग की गई, तो उससे कई लोहे के टुकड़ों को निकाल दिया गया था. इनसे ही ये मेडल्स बनाए गए.

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...