18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में 14 साल की लड़की से रेप, दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन...

गुरुग्राम में 14 साल की लड़की से रेप, दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन का बहाना बना गेस्ट हाउस ले गया

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम में जन्मदिन मनाने के बहाने 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 14 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया. लड़के ने उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने गेस्ट हाउस में बुलाया था. पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है, जब बलात्कार पीड़िता अपने माता-पिता को बताए बिना घर से चली गई. वह अगले दिन घर लौटी और अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.

अपने दोस्त के साथ दूसरे युवक का जन्मदिन मनाने गई
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी कक्षा 8 की छात्रा है. वह अपने ‘मित्र’ अंशु के साथ बाइक पर दूसरे युवक अविनाश का जन्मदिन मनाने गई थी.महिला ने कहा कि अंशु ने उसकी बेटी से कहा था कि अविनाश के जन्मदिन का केक काटने के बाद वे वापस आ जाएंगे. जब अविनाश गेस्ट हाउस से चला गया, तो अंशु ने उसके साथ बलात्कार किया.

‘पहले भी दो बार कर चुका है रेप’
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मेरी बेटी ने यह भी बताया कि अविनाश ने पहले भी दो बार उसके साथ बलात्कार किया था.’ मां की शिकायत के आधार पर सोमवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. लड़की को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए अस्पताल भेजा गया.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...