15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलमंधाना की विस्फोटक सेंचुरी,भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वनडे में बनाया सबसे...

मंधाना की विस्फोटक सेंचुरी,भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Published on

राजकोट

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपनी तूफानी बैटिंग से तबाही मचा दी। मंधाना ने टीम इंडिया के लिए पारी में सिर्फ 70 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। महिला क्रिकेट टीम में टीम इंडिया के लिए यह सबसे तेज सेंचुरी है। मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 135 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 90 गेंद का सामना कर 12 चौके और 7 छक्का भी लगाया। मंधाना के साथ प्रतिका रावल ने भी दमदार शतक ठोका।

स्मृति मंधाना और प्रतिका की इस दमदार शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन का स्कोर बनाया। महिला वनडे क्रिकेट में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में 4 विकेट पर 491 रन बनाए थे।

वनडे में मंधाना के नाम 10वां शतक
आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में स्मृति मंधाना बैटिंग में धूम मचा रही हैं। मंधाना ने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में तेज तर्रार शतकीय पारी खेलकर हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मंधाना ने सिर्फ 70 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा हरमनप्रीत कौर ने किया था। हरमनप्रीत कौर ने 87 गेंद में शतक लगाया था।

इसके अलावा मंधाना ने वनडे में अपना 10वां शतक लगाया। मंधाना 10 वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। मंधाना के अलावा मिताली राज ने 7 और हरमनप्रीत कौर ने 6 शतक लगाए हैं।

प्रतिका रावल ने भी मचाई धूम
आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने भी अपनी दमदार बैटिंग से धूम मचा दी। पिछले साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाली प्रतिका आयरलैंड के खिलाफ कहर बनकर टूटी है। तीसरे वनडे मैच में प्रतिका ने 154 रनों की धुआंधार पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रतिका ने 129 गेंद का सामना करते हुए 20 चौके और 1 सिक्स भी लगाईं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...