26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीतिनामांकन की आखिरी तारीख से ठीक दो दिन पहले AAP ने इन...

नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक दो दिन पहले AAP ने इन दो सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानिए किसका कटा टिकट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हालांकि, अब पार्टी ने नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक दो दिन पहले दो सीटों पर कैंडिडेट बदल दिए हैं। दिल्ली की नरेला विधानसभा सीट से पार्टी ने शरद चौहान को और हरी नगर सीट से सुरेंद्र सेतिया को उम्मीदवार बनाया है। जानिए पार्टी ने किसका टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है।

नरेला से दिनेश भारद्वाज और हरिनगर राजकुमारी ढिल्लो को कटा टिकट
इससे पहले नरेला से दिनेश भारद्वाज और हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लो को टिकट दिया था। हालांकि, अब उनकी उम्मीदवारी छिन गई है। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने हरिनगर सीट पर अपनी मौजूदा विधायक का ही टिकट काट दिया। राजकुमारी ढिल्लो अभी हरिनगर से विधायक हैं। हालांकि, नामांकन की लास्ट डेट से ठीक दो दिन पहले पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया।

आम आदमी पार्टी ने इसलिए बदले कैंडिडेट
ऐसी चर्चा थी कि सुरेंद्र सेतिया को कांग्रेस पार्टी भी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सेतिया आप से ही टिकट की कोशिश में जुटे थे। सुरेन्द्र सेतिया खुद निगम पार्षद रह चुके हैं और अब उनकी पत्नी पार्षद हैं और वेस्ट दिल्ली कारपोरेशन में डिप्टी चेयरमैन हैं। सेतिया, राजकुमारी ढिल्लो के भी एंटी हैं। अब ऐसा न हो जाए कि ढिल्लो कांग्रेस चली जाएं और कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार बदल ले।

दिल्ली में 17 फरवरी है नामांकन की आखिरी डेट
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की कोशिश हैट्रिक लगाने पर है। 2015 और 2020 की तरह पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी दिल्ली की जनता उनके सपोर्ट में नजर आएगी। ऐसे में पार्टी सभी रणनीतिक दांव पेंच आजमा रही है। अभी दिल्ली चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 17 जनवरी नॉमिनेशन की आखिरी डेट है इससे ठीक दो दिन पहले AAP ने घोषित उम्मीदवारों की नए कैंडिडेट्स पर दांव लगाया है। दिल्ली चुनाव में 5 फरवरी को वोटिंग है और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...