15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यIIT मद्रास की महिला शोधार्थी का यौन उत्पीड़न, लोगों ने आरोपी को...

IIT मद्रास की महिला शोधार्थी का यौन उत्पीड़न, लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

Published on

चेन्नई,

आईआईटी मद्रास की एक महिला शोधार्थी के साथ कैम्पस से बाहर यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. आरोप है कि एक कर्मचारी और उसके साथियों ने एक चाय की दुकान पर महिला के साथ छेड़खानी की है. वहां मौजूद लोगों ने मुख्य आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

आईआईटी मद्रास ने अपने बयान में कहा है कि 14 जनवरी की शाम को वेलाचेरी-तारामनी इलाके में कैम्पस के बाहर एक चाय की दुकान पर महिला शोधार्थी मौजूद थी. उसी समय एक कर्मचारी अपने साथियों के साथ आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता को परेशान देख लोगों ने मुख्य आरोपी को तुरंत पकड़ लिया.

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और संस्थान को सूचित किया. आरोपी परिसर के बाहर एक बेकरी में काम करता है. उसका आईआईटी मद्रास से कोई संबंध नहीं है. आईआईटी मद्रास का कहना है कि पूरे कैम्पस में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं.

आईआईटी प्रशासन की तरफ से छात्रों को भी बाहर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. संस्थान ने कहा कि वह महिला छात्रा को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है. बताते चलें कि साल 2023 में आईआईटी बीएचयू में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इसे चार लड़कों ने अंजाम दिया था.

इस मामले के कुछ महीनों के बाद ही बीएचयू की बीकॉम छात्रा से बस ड्राइवर ने छेड़खानी की थी. ये बस यूनिवर्सिटी में चलती थी. उसमें तैनात ड्राइवर प्रॉक्टोरियल बोर्ड का होता है. लेकिन उसी पर छेड़खानी का आरोप लगा. छात्रा ने घटना की शिकायत बीएचयू प्रॉक्टोरियल से की थी, जिसके बाद जांच कमेटी गठित की गई थी.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this