10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यखनौरी बॉर्डर पर और तेज हुआ किसानों का प्रदर्शन, डल्लेवाल के समर्थन...

खनौरी बॉर्डर पर और तेज हुआ किसानों का प्रदर्शन, डल्लेवाल के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे 111 किसान

Published on

चंडीगढ़,

अपनी मांगों के प्रति मोदी सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना करते हुए 111 किसानों के एक समूह ने अपने नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए बुधवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया. डल्लेवाल का अनिश्चितकालीन अनशन 51वें दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारी किसानों ने डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि लंबे समय तक अनशन करने के कारण 70 वर्षीय डल्लेवाल के कई अंगों के काम करना बंद करने का खतरा है.

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. डल्लेवाल ने अपने अनशन के दौरान किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी तबीयत और खराब हो गई है.

अब 111 किसानों के जत्थे ने भी आमरण अनशन शुरू किया है. हरियाणा पुलिस के साथ किसानों की सहमति बनी है. इसके तहत हरियाणा पुलिस द्वारा लगाई गई रस्सी के आगे किसान नहीं जाएंगे.

पिछले साल 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हैं किसान
बता दें कि एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी. डल्लेवाल से लंबे समय से जुड़े किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने बुधवार को केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों पर “ध्यान न देने” का आरोप लगाया.

कोहर ने कहा, “आज डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन में प्रवेश कर गया. केंद्र न तो कुछ सुनने को तैयार है, न ही बातचीत शुरू कर रहा है और न ही हमारी मांगों को पूरा कर रहा है.”

सरकार SC के निर्देशों के अनुसार काम करेगी: कृषि मंत्री
प्रदर्शनकारी किसानों ने पहले कहा था कि अगर डल्लेवाल में कुछ भी अनहोनी होती है, तो केंद्र उसके बाद की स्थिति को संभाल नहीं पाएगा. आंदोलनकारी किसानों के साथ गतिरोध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार काम करेगी.

4 जनवरी को पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुद्डियन ने चौहान से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की थी और केंद्र से गतिरोध को खत्म करने के लिए जल्द से जल्द प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने का आग्रह किया था. डल्लेवाल के स्वास्थ्य की स्थिति पर, कोहर ने कहा कि अनिश्चितकालीन अनशन के कारण यह “गंभीर” है.

हर दिन बिगड़ता जा रहा डल्लेवाल का स्वास्थ्य: डॉक्टर
कोहर के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है कि उनका शरीर पानी भी नहीं पी रहा है और जब भी वह पानी पीते हैं, तो उन्हें उल्टी आ जाती है. डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पहले ही कहा है कि उनका स्वास्थ्य हर दिन बिगड़ता जा रहा है. उनका कीटोन स्तर बढ़ गया है और मांसपेशियों में कमी आई है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...