20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज, LTC के तहत अब...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज, LTC के तहत अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेन में कर सकेंगे ट्रैवल

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का एक और तोहफा दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यह कदम कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उठाया है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में मिलता रहा है।

DoPT की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘इस मामले की जांच एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट की सलाह से की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा सरकारी कर्मचारी पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।’ पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन छुट्टी के अलावा आने-जाने की यात्राओं के लिए टिकट का रिम्बर्समेंट मिलता है।

42 दिन की छुट्टी का ऑफर
सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी का भी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के वे कर्मचारी जो अंगदान करेंगे, उन्हें 42 दिनों की छुट्टी मिलेगी। किसी दाता से अंग निकालना एक बड़ी सर्जरी है। अस्पताल में भर्ती होने और अस्पताल से छुट्टी के बाद ठीक होने में काफी समय लगता है।

DoPT के आदेश में कहा गया है कि सरकार ने ‘विशेष कल्याणकारी उपाय’ के रूप में अपने अंगदान करने का फैसला करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिनों की विशेष आकस्मिक छुट्टी (कैजुअल लीव) देने का फैसला किया है।

देश में दौड़ रहीं 136 वंदे भारत ट्रेन
देश में अभी अलग-अलग रूट पर 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे जोन चला रहा है। इस जोन में 22 वंदे भारत चल रही हैं। कुछ रूट को छोड़कर यह ट्रेन यात्रियों की 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही है। अक्टूबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार इस ट्रेन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...