10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार में एल्युमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 मजदूरों की मौत, कई...

बिहार में एल्युमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

Published on

समस्तीपुर

बिहार में एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में बुधवार को बॉयलर फटने से एक बड़ा हादसा हुआ। इस धमाके में दो मजदूरों की मौत और लगभग छह लोगों के घायल होने की खबर है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। यह घटना वैनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस, स्थानीय लोग और जेसीबी मशीन की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को पूसा, ताजपुर और समस्तीपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

धमाके के बाद इलाके को खाली कराया गया
हादसे के समय फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे, यह भी स्पष्ट नहीं है। धमाके के बाद आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर का सिर धमाके में फट गया और कई अन्य के हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी
इधर हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ और एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

तापमान बढ़ने से फटा बॉयलर
एसडीपीओ ने बताया, ‘आशंका जताई जा रही है कि अचानक बॉयलर का तापमान बढ़ा गया। इस वजह से बॉयलर ब्लास्ट कर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य की मृत्यु की आशंका है।’ मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।’ वहीं इस हादसे की वजह से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोग राहत बचाव कार्य में लगे हैं।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...