12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमैं होऊं या नहीं...एक फोन पहुंचते हैं हर्ष भाई , अमित शाह...

मैं होऊं या नहीं…एक फोन पहुंचते हैं हर्ष भाई , अमित शाह ने गांधीनगर में संघवी को बताया ‘एक्शन मैन’

Published on

अहमदाबाद

गुजरात दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में तमाम कार्यक्रमों में शिकरत की। शाह ने गांधीनगर के माणसा में साबरमती नदी पर बनने वाले बैराज का भूमि पूजन किया। इसके बाद क्षेत्र के कलोल में 194 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में अमित शाह ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की तारीफ की। शाह ने हर्ष संघवी को शाबाशी देते हुए कहा कि मैं होऊं या नहीं…कलोल में गंदा पानी आए या फिर कोलेरा फैले। हर्ष संघवी एक फोन पर पहुंचते हैं और 24 घंटे में समाधान लाते हैं।

सक्रियता के लिए ठोंकी पीठ
अमित शाह ने कहा कि हर्ष भाई संघवी गांधीनगर के प्रभारी मंत्री हैं। वे उनकी सक्रियता के लिए आप सभी तालियों से अभिनंदन कीजिए। हर्ष संघवी गुजरात में गृह राज्य मंत्री के साथ परिवहन और खेल-कूद विभाग संभाल रहे हैं। वह सूरत की मजूरा सीट से विधायक हैं। हर्ष संघवी राज्य बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं। जिनकी गिनती सक्रिय नेताओं में की जाती है। कार्यक्रम में अमित शाह ने आज कलोल में क्षेत्र की महिलाओं को लड्डू वितरित किए और स्कूली बालिकाओं को स्कूल ड्रेस प्रदान की। इसके बाद शाह कलोल में पुनर्निर्मित श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन के पहुंचे। उन्होंने बाद में लिखा कि मंदिर में पूजा करके सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। शाह ने लिखा कि यहां भजन मंडलियों को भजन उपकरण का वितरण भी किया। शाह कलाेल के पौराणिक सिद्धनाथ महादेव मंदिर भी गए।

26 किमी हाइवे का शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर्ष संघवी की मौजूदगी में 26 किमी में बनने वाली कलोल-साणंद 4 लेन रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद-मेहसाणा राजमार्ग पर बने नवनिर्मित सब-वे, इस क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाकर यहां के विकास को नई गति देंगे। शाह अपने दौरे के अंतिम दिन 16 जनवरी को वडनगर पहुंचेंगे। वह वडनगर में पीएम मोदी के जन्मस्थान पर हाल ही में पूरे हुए प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...