12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के पास सिर्फ 50 हजार कैश, कुल इतनी है संपत्ति, पत्नी...

केजरीवाल के पास सिर्फ 50 हजार कैश, कुल इतनी है संपत्ति, पत्नी के नाम घर-कार

Published on

नई दिल्‍ली ,

नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. उन्‍होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. जिसके मुताबिक दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास अचल संपत्ति 1 करोड़ 73 लाख रुपये है. वहीं इनकी पत्‍नी के नाम पर कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख रुपये है.

अरविंद केजरीवाल की चल संपत्ति की बात करें तो इनके पास कुल चल संपत्ति 3 लाख 46 हजार रुपये से ज्‍यादा है, जबकि इनकी पत्‍नी के नाम चल संपत्ति 1 करोड़ 89 हजार रुपये है. ऐसे में देखा जाए तो अरविंद केजरीवाल के पास कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये है. वहीं उनकी पत्‍नी के पास कुल संपत्ति 3 करोड़ 99 लाख रुपये हैं.

अरविंद केजरीवाल पर नहीं है कर्ज
चुनावी हलफनामे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के पास नकद 50 हजार रुपये, जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास नकद 42000 रुपये है. अरविंद केजरीवाल के नाम पर कोई कार नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर एक मारुति बलेनो कार है. इसके अलावा सुनीता केजरीवाल के नाम पर गुरुग्राम में एक फ्लैट है. दोनों पति-पत्नी के नाम पर कोई कर्ज नहीं है.

केजरीवाल की पत्‍नी के नाम पर घर
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के नाम पर घर नहीं है. उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल के नाम घर है, जिसकी अभी मार्केट वैल्‍यू लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. वहीं अरविंद केजरी‍वाल के पास नॉन एग्रीकल्‍चर लैंड भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपये है.

पत्‍नी के नाम इतनी कीमत की ज्‍वेलरी
अरविंद केजरीवाल ने शेयर बाजार और अन्‍य जगहों पर किसी भी तरह का कोई भी निवेश नहीं किया है. वहीं उनकी पत्‍नी के पास 25 लाख 92 हजार रुपये की सोने और चांदी की ज्वेलरी है. पीपीएफ में भी स्‍पॉउस के नाम पर अकाउंट है, जिस अकाउंट में 26 लाख रुपये से ज्‍यादा का डिपॉजिट है.

प्रवेश वर्मा ने भी किया संपत्ति का खुलासा
बता दें अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने इनके खिलाफ प्रवेश वर्मा को यहां से टिकट दिया है. उन्‍होंने भी बुधवार को नांमाकन दाखिल किया और अपनी संपत्ति का खुलासा किया, जिसके मुताबिक प्रवेश वर्मा के पास करीब 95 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी नामांकन कर दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...