22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में पहुंच रहे लोगों की गिनती कैसे हो रही है? करोड़ों...

महाकुंभ में पहुंच रहे लोगों की गिनती कैसे हो रही है? करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खास टेक्निक जानिए

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। यह महोत्सव शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, जिसमें से पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति दो दिनों में करोड़ों की संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई। आखिर महाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या को कैसे मापा जा रहा है? आइए समझते हैं।

महाकुंभ 2025 में संगम नगरी आ रही करोड़ों लोगों की भीड़ को मापने के कई पैमाने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार गिनती के लिए आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रही है। यह एआई कैमरे मेले में मौजूद लोगों की संख्या का अनुमान लगा रहे हैं।

महाकुंभ में प्रयागराज के 48 घाटों पर हर घंटे डुबकी लेने वाले लोगों का क्राउड असेसमेंट का काम भी एक खास टीम कर रही है। महाकुंभ शुरू होने के पहले कई बार क्राउड कैलकुलेशन रिहर्सल किया गया था। घाटों पर क्राउड कैपेसिटी एसेसमेंट रियल टाइम बेसिस पर किया जा रहा है।

ड्रोन के जरिए भी एक निश्चित दायरे में भीड़ के घनत्व को मापकर उसे इस क्राउड असेसमेंट टीम को भेजा जाता है। इतना ही नहीं, एक डेडीकेटेड ऐप है, जो मेले में मौजूद लोगों की हाथों में मोबाइल की औसत संख्या तक ट्रैक कर रहा है। टेक्नोलॉजी बेस्ड क्राउड गैदरिंग असेसमेंट के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी संख्या का आंकड़ा निकाल रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथम अमृत स्नान पर्व पर मंगलवार को 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों-श्र‌द्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं।

Latest articles

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

More like this