6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यArmy Day Parade में दिखा हाईटेक रोबोट 'डॉग्स' का जलवा, बढ़ाएंगे सेना...

Army Day Parade में दिखा हाईटेक रोबोट ‘डॉग्स’ का जलवा, बढ़ाएंगे सेना की पावर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय सेना ने आर्मी डे परेड में रोबोटिक डॉग्स को भी शामिल किया है. 15 जनवरी 2025 को पुणे में हुए कार्यक्रम में सेना ने इन रोबोट्स को दिखाया है. ये पहला मौका है जब परेड में इन रोबोट्स को शामिल किया गया है. Quadrupedal Unmanned Ground Vehicles ने इस परेड में शामिल होकर सेना के आधुनिकरण को दिखाया है.

इसका एक रिहर्सल वीडियो भी सामने आया था. भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इनका इस्तेमाल जंग जैसे मुश्किल हालातों में सेना की मदद के लिए किया जाता है.

सेना की करेंगे मदद
आर्मी डे परेड में शामिल इन रोबोट्स को चुनौती पूर्ण हालातों में सेना की मदद के लिए तैयार किया गया है. सेना में इनके शामिल होने से सैनिकों पर रिस्क कम होगा. इन ARCV MULE को, नई दिल्ली स्थित AeroArc ने डेवलप किया है, जो Arc Ventures का हिस्सा हैं.

इनका इस्तेमाल किसी जगह की सुरक्षा , सामान की सुरक्षा, खतरनाक चीजों को हैंडल करने, बम डिस्पोजल में और जानकारी इकट्ठा करने में किया जा सकेगा. इन रोबोट्स को मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट यानी MULE भी कहते हैं. इन्हें रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है या ये ऑटोनॉमस भी काम कर सकते हैं.

क्या है इनमें खास?
इनमें एक कम्प्यूटर, बैटरी, फ्रंट और रियर सेंसर के साथ मोबिलिटी के लिए पैर दिए गए हैं. भारतीय सेना को पिछले साल जून में ऐसे 100 रोबोट्स मिले हैं. इनका इस्तेमाल जवानों की क्षमता को बढ़ाने में किया जाएगा. ये सीढ़ी चढ़ने के साथ ढलान पर उतर सकते हैं. यहां तक कि ये खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकते हैं.

इन्हें -40 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक के एक्सट्रीम तापमान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये IP67 रेटिंग के साथ आते हैं. इसका ये भी मतलब है कि ये वॉटर रेजिस्टेंट तो हैं, लेकिन वॉटर प्रूफ नहीं हैं. इनका वजन 51 किलोग्राम है. ये 3 मीटर प्रति सेकेंड की टॉप स्पीड से चल सकते हैं. सिंगल चार्ज में इन्हें 20 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. ये अधिकतम 12 किलोग्राम तक का वजन उठा सकते हैं.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...