12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति3 करोड़ से सीधा 96 करोड़ रुपये... 6 साल में कितने गुना...

3 करोड़ से सीधा 96 करोड़ रुपये… 6 साल में कितने गुना बढ़ गई प्रवेश वर्मा की चल-अचल संपत्ति

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सभी दलों के नेता नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। खास बात है कि प्रवेश वर्मा की संपत्ति में पिछले 6 साल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति 3.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 96.50 करोड़ रुपये हो गई है।

प्रवेश वर्मा के पास 115 करोड़ की संपत्ति
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार प्रवेश वर्मा के पास 115.63 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति हैं। इसमें चल संपत्ति का मूल्य 96.50 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति का मूल्य 19.10 करोड़ रुपये हैं। साल 2019 में प्रवेश वर्मा के पास कुल चल-अचल संपत्ति 15.52 करोड़ रुपये थे। प्रवेश वर्मा के पास नकद 3 लाख रुपये हैं। वहीं, उनके ऊपर 74. 37 करोड़ रुपये की देनदारी है। खास बात है कि 2019 में उनपर सिर्फ 4 करोड़ रुपये की देनदारी थी। साल 2019 में जहां प्रवेश वर्मा ने 17 लाख रुपये इनकम टैक्स रिटर्न भरा था वहीं, 2023-24 में उन्होंने 19.7 करोड़ रुपये इनकम टैक्स रिटर्न भरा है।

अरविंद केजरीवाल से मुकाबला
प्रवेश वर्मा का नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से हैं। खास बात है कि इसी सीट से कांग्रेस की तरफ से दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। खास बात है कि इस सीट पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री है। ऐसे में पूरी दिल्ली की निगाहें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर लगी हुई हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...