12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिनिजी घर और कार भी... BJP ने केजरीवाल की आय कई गुना...

निजी घर और कार भी… BJP ने केजरीवाल की आय कई गुना बढ़ने का दावा किया, AAP ने किया पलटवार

Published on

नयी दिल्ली:

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आय में कई गुना वृद्धि का दावा किया। बीजेपी ने कहा कि यह वृद्धि समझ से परे है क्योंकि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में विधायक वेतन को अपनी ‘आय का एकमात्र स्रोत’ बताया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 2020-21 की अपनी आय 44,90,040 रुपये घोषित की, जो उनकी 2019-20 की आय 1,57,823 रुपये से लगभग 40 गुना अधिक है।

‘आप’ ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल तीन बार के मुख्यमंत्री और पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं, जिनके पास दिल्ली में कोई निजी घर या यहां तक कि एक कार भी नहीं है। इसने कहा कि यह सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी ‘सादगी और प्रतिबद्धता’ का प्रमाण है। इसने नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की संपत्ति का हवाला देते हुए इस पर ‘पाखंड’ का आरोप लगाया। ‘आप’ ने एक बयान में दावा किया, ‘वर्मा की कुल संपत्ति 89 करोड़ रुपये है- जो केजरीवाल से लगभग 27 गुना अधिक है। उनके पास लक्जरी कार हैं। उनके परिवार की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी संपत्ति का मूल्य पांच वर्षों में 2,600 प्रतिशत बढ़ गया है।’

इसने मांग की कि भाजपा को वर्मा की संपत्ति में ‘भारी वृद्धि’ के पीछे के स्रोतों का खुलासा करना चाहिए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सचदेवा ने चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए केजरीवाल की आय का ब्योरा पेश किया। सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 2020-21 की अपनी आय 44,90,040 रुपये घोषित की, जो उनकी 2019-20 की आय 1,57,823 रुपये से लगभग 40 गुना अधिक है। उन्होंने कहा, ‘यह आश्चर्यजनक है कि 2020-21 के दौरान केजरीवाल की आय 40 गुना कैसे बढ़ गई, जब दुनियाभर में आय कोविड महामारी के कारण कम हो गई।’ वहीं, ‘आप’ ने दावा किया कि केजरीवाल के पास 50,000 रुपये की नकदी हैं और उनके बैंक खाते में मुश्किल से तीन लाख रुपये हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...