12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल को सलमान खान और सैफ की चिंता, दिल्ली के गरीब...

अरविंद केजरीवाल को सलमान खान और सैफ की चिंता, दिल्ली के गरीब मुसलमानों की नहीं, कांग्रेस ने आप चीफ को घेरा

Published on

नई दिल्ली :

कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि उन्हें फिल्मी सितारों सलमान खान और सैफ अली खान की चिंता है, लेकिन दिल्ली के गरीब मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना को लेकर केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

केजरीवाल ने कहा कि जब भाजपा की डबल इंजन सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं?’ मसूद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई में कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते हैं। लेकिन दिल्ली के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते। जब जहांगीरपुरी में दंगा हो रहा था और सरेआम गोलियां चल रही थीं, तो उस पर इन्होंने एक लफ्ज़ नहीं बोला। अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जहांगीरपुरी में जाकर बैठ जाते, तो इतना नुकसान न हुआ होता।

उनका कहना था कि जब बिलकिस बानो के गुनहगारों को फूल-मालाएं पहनाई जा रही थीं, तो आप के नेता जवाब देने से भी बच रहे थे। लोकसभा सदस्य मसूद ने दावा किया कि सीएए के समय जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बच्चों पर लाठियां चलाई जा रही थीं, तो केजरीवाल एक शब्द बोलने को तैयार न थे। तब उन्हें दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं हुई। निजामुद्दीन मरकज पर ताला लगाने की बात हुई तो आप खामोश रहे।

उन्होंने कहा कि कमाल की बात है कि आज आम आदमी पार्टी के मुखिया को सलमान और सैफ की चिंता हो रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को दिल्ली के गरीब मुसलमानों की कोई चिंता नहीं है। आज आप का चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...