13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'तीन जगह वोट और FIR-आय भी छिपाई....', केजरीवाल के नामांकन पर बीजेपी...

‘तीन जगह वोट और FIR-आय भी छिपाई….’, केजरीवाल के नामांकन पर बीजेपी ने उठाए 4 सवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के नॉमिनेशन पर सवाल उठाए है. बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में FIR से लेकर आय तक छिपाई है. बीजेपी ने केजरीवाल को लेकर चार ऑब्जेक्शन उठाए हैं. इस मामले में निर्वाचन अधिकरी के दफ्तर में आपत्तियां रद्द करने को लेकर बहस चल रही है.

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र जमा किया है. केजरीवाल इस सीट से 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं. वे चौथी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से हैं. प्रवेश के पिता साहिब सिंह वर्मा और संदीप की मां शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं. नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल बन गई है. इस बीच, रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष यह आपत्ति बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की तरफ से दर्ज कराई गई है.

ऑब्जेक्शन 1: अरविंद केजरीवाल पर चार एफआईआर दर्ज हैं. उन्होंने यह जानकारी छुपाई है.
ऑब्जेक्शन 2: अरविंद केजरीवाल का तीन जगह लाइव वोट है.
ऑब्जेक्शन 3: अरविंद केजरीवाल ने अपनी आय को छिपाया है.
ऑब्जेक्शन 4: केजरीवाल ने जिस नंबर से एनरोल किया है, वो नंबर ही नहीं है.

प्रवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने दावा किया कि केजरीवाल ने जो हलफनामा जमा किया है, उसमें कई जानकारियों को छिपाया गया है. केजरीवाल ने जानबूझकर अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है ताकि मतदाताओं को गुमराह किया जा सके.बीजेपी ने कहा, केजरीवाल ने साल 2019-20 में अपनी कुल आय 157823/- रुपये दिखाई है, जो लगभग 13152/- रुपये प्रति माह है. उसके बाद वर्ष 2021-22 में उन्होंने 162976/ रुपए सालाना आय बताई, जो 13581/- प्रति माह होती है. साल 2022-23 में उन्होंने167066 रुपए सालाना आय बताई, जो 13922 रुपए प्रति माह होता है.

बीजेपी ने आगे कहा, हमारी आपत्तियों और साक्ष्यों पर विचार किया जाए और AAP उम्मीदवार केजरीवाल का नामांकन खारिज किया जाए. दिल्ली में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है. यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे. 5 फरवरी को वोटिंग है और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...