13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला... भीड़ ने काले झंडे दिखाए और...

केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला… भीड़ ने काले झंडे दिखाए और पत्थर फेंके, AAP ने जारी किया वीडियो

Published on

दिल्ली

आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया है. AAP ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें कहा गया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ है. केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए और पत्थर भी फेंके गए.

आम आदमी पार्टी ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि ‘बीजेपी हार के डर से बौखला गई है. बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है.’ AAP ने आरोप लगाया कि ‘BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें.’ आम आदमी पार्टी ने कहा कि ”बीजेपी वालों… तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी.’

इसी बीच बीजेपी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल की काले रंग की कार हमारे कार्यकर्ताओं को रौंदते हुए गई है .हमारे एक कार्यकर्ता की टांग टू़ट गई है और मैं उसको देखने लेडी हार्डिंग जा रहा हूं. प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछले 11 साल से दिल्ली में जो सरकार चल रही है, उसने दिल्ली में न सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया है, बल्कि दिल्ली को बर्बाद भी किया है. आज मैं देशवासियों और दिल्लीवासियों से अपील करने आया हूं कि आपको दिल्ली को बचाना है, 11 सालों में यमुना न सिर्फ गंदी हुई है, बल्कि नाले जैसी हो गई है.

केजरीवाल पर हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन पर कोई हमला नहीं हुआ है, लाल बहादुर सदन में अरविंद केजरीवाल की एक पब्लिक मीटिंग थी, मीटिंग में बीजेपी के कुछ लोग आए जो सवाल पूछना चाहते थे. इसी दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को हटा दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...