13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिमैं तीन वादे पूरे नहीं कर सका... अरविंद केजरीवाल ने किया कबूल...

मैं तीन वादे पूरे नहीं कर सका… अरविंद केजरीवाल ने किया कबूल साथ ही दे दी अगली डेडलाइन

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव को लेकर लगातार प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तीन वादे पूरे नहीं कर सका। उन्होंने लोगों के सामने कबूल किया कि उन्होंने पिछले चुनावों में ये तीनों वादे किए थे। हालांकि, उन्हें वो पूरा नहीं कर सके हैं। आप मुखिया ने उन तीन वादों की जानकारी भी दी, जिसे वो पूरा नहीं कर सके हैं। ये जरूर है कि उन्होंने उन तीनों कामों को पूरा करने की नई डेडलाइन जरूर दे दी।

केजरीवाल बोले- मैं तीन वादे पूरे नहीं कर पाया
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को बीच उन वादों का जिक्र किया, जिसे वो अभी पूरा नहीं कर सके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मैं एक-एक वादे का पक्का हूं। या तो मैं उन वादों को पूरा करता हूं और नहीं कर सका तो मैं याद दिला देता हूं कि मैंने वादा किया था लेकिन मेरे से रह गया। मैंने और बहुत सारे वादे किए थे उसे पूरे कर दिए। तीन वादे मैं पूरे नहीं कर पाया। अरविंद केजरीवाल ने ये जरूर कहा कि अगले 5 साल वो ये तीनों वादे जरूर पूरा कर देंगे।

जानिए कौन से हैं वो तीन वादे
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मैंने तीन वादे किए थे, पहला यमुना की सफाई, दूसरा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और तीसरा दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय मानक का बनाना है। आप मुखिया बोले, ‘मैंने कहा था कि मैं यमुना साफ करूंगा, लेकिन मैं इसे साफ नहीं कर पाया। मैंने कहा था कि हर घर को साफ पीने का पानी दूंगा। ऐसा पानी दूंगा कि RO या फिल्टर की जरूरत नहीं पड़े। सीधे टोंटी से आप साफ पानी पी सकें, लेकिन वो अभी पूरा नहीं हो सका।’

कब तक पूरे होंगे तीनों वादे, AAP मुखिया ने बताया
केजरीवाल ने बताया कि तीसरी चीज मैंने कहा था दिल्ली की सड़कों को हम शानदार यूरोपियन स्टैंडर्ड की बना देंगे। लेकिन उनमें काफी काम हो गया है। यमुना की सफाई के अंदर इतना काम हो चुका है कि दो-तीन साल में आप साफ यमुना देखेंगे। साफ पानी को लेकर राजेंद्र नगर के अंदर पांडव नगर कॉलोनी है, जहां टोंटी से साफ पानी की शुरूआत हो चुकी है। मैं वहां उद्घाटन करके आया हूं, वहां मैं खुद सीधे टोंटी से पानी पीकर आया हूं। 24 घंटे साफ पानी वहां मिलेगा। वहीं सड़कों को लेकर काम अगले 5 साल में हम करेंगे। अगले पांच साल में ये तीनों काम हम पूरा करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...