13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल की कार ने हमारे कार्यकर्ता को रौंदा, उसकी टांग टूटी', प्रवेश...

‘केजरीवाल की कार ने हमारे कार्यकर्ता को रौंदा, उसकी टांग टूटी’, प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कार ने बीजेपी कार्यकर्ता को रौंद दिया, जिससे एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई है. उन्होंने बताया कि वह कार्यकर्ता को लेकर लेडी हार्डिंग अस्पताल जा रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार ने ये दावा तब किया है जब इससे कुछ देर पहले ही आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के काफिले पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया.

बीजेपी कैंडिडेट प्रवेश वर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “सवाल पूछती जनता पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को टक्कर मार दी. दोनों को लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले कर गए हैं. हार सामने देखकर लोगों की जान की कीमत ही भूल गए. मैं हॉस्पिटल जा रहा हूैं.”

प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर आरोप
प्रवेश वर्मा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की काले रंग की कार हमारे कार्यकर्ताओं को रौंदते हुए आगे गई है. हमारे कार्यकर्ता की टांग टूट गई है. हमारे कार्यकर्ता जो वहां खड़े हुए थे उसकी पूरी टांग टूट गई है. दूसरे कार्यकर्ता की टांग में चोट लगी है.” प्रवेश वर्मा ने कहा, “एक आदमी जिसके पास कोई सामान नहीं था, उसके ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री जा रहा है. आरोपी केजरीवाल. इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी.”

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप
अरविंद केजरीवाल बताया जा रहा है अपने चुनावी अभियान पर थे, जब भीड़ ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए. आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केजरीवाल की कार की तरफ पत्थर आता हुआ नजर आ रहा है. आम आदमी पार्टी ने एक्स पोस्ट में बताया, “BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें.”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...