13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिमेरी जिंदगी खत्म कर दी है इस जहरीली हवा ने... कांग्रेस उम्मीदवार...

मेरी जिंदगी खत्म कर दी है इस जहरीली हवा ने… कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने सुनाया वाकया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन का दौर खत्म होने के साथ ही प्रचार अभियान तेज होने लगा है। इसी के साथ सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। पूर्व सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने पूरे मामले को लेकर एक वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे डोर टू डोर कैंपेन के दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिले, जिन्होंने बताया कि मुझे कोई बीमारी नहीं है। दिल्ली की जहरीली हवा ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। जानिए कांग्रेस कैंडिडेट ने और क्या बताया।

संदीप दीक्षित ने उठाया एयर पॉल्यूशन का मुद्दा
संदीप दीक्षित ने कहा कि एक दिन मेरा दिल हिल गया। मैं डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान एक बस्ती के घर में पहुंचा। वहां मुझे एक व्यक्ति मिले, उनको सांस की दिक्कत थी। उनके बेड के साइड में एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। संदीप दीक्षित बोले कि मुझे लगा वो बीमार व्यक्ति होंगे। मैंने उनसे कहा कि आप उठिए मत बैठै रहिए। जैसे ही मैंने ये कहा तो उस व्यक्ति के आंसू छलक आए। उन्होंने सिलेंडर की इशारा करते हुए कहा कि मुझे कोई बीमारी नहीं है। दिल्ली की इस जहरीली हवा ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है।

एक वाकये का जिक्र कर AAP सरकार को घेरा
संदीप दीक्षित ने बताया कि उस व्यक्ति ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मेरी जिंदगी तबाह की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए। उन्होंने जो कहा कि मैं उसकी राजनीति में नहीं जाना चाहता। सीधे-सीधे उस व्यक्ति ने कहा कि इस जहरीली हवा ने मेरी जिंदगी खत्म कर दी है। उनकी कही बात सुनकर मुझे लगा कि इसे सबके सामने रखा जाना चाहिए। इस पर बात होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने बताया दिल्ली में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
संदीप दीक्षित ने दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण के हालात को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर अटैक किए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सत्तारूढ़ रहने के दौरान आम आदमी पार्टी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि 2013 में दिल्ली परिवहन निगम की बसें करीब 5,500 थीं, जो अब घटकर करीब 3,000 रह गई हैं।

लोग चुन रहे निजी ट्रांसपोर्ट का विकल्प- संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता ने कहा कि 2013 में 43 लाख लोग डीटीसी बसों में यात्रा करते थे, लेकिन आज केवल 41 लाख लोग डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा करते हैं। जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए आज यह संख्या लगभग 60-65 लाख होनी चाहिए थी, लेकिन यह घटकर 41 लाख रह गई है। अगर ये अतिरिक्त 20-25 लाख लोग निजी ट्रांसपोर्ट का विकल्प चुन रहे हैं, तो इससे स्पष्ट रूप से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

केजरीवाल के दावे पर संदीप दीक्षित ने उठाए सवाल
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस कैंडिडेट संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में सीवेज क्षमता में 50 फीसदी की वृद्धि की है। केजरीवाल के दावे को खारिज करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि 1998-99 में दिल्ली में जलमल शोधन संयंत्र की कुल क्षमता 360 एमजीडी थी। जब कांग्रेस दिल्ली हारी (2013) तो क्षमता 613 एमजीडी थी। 2023 में कुल क्षमता 632 एमजीडी हो गई।

‘एयर पॉल्यूशन को लेकर AAP सरकार का कुप्रबंधन दोषी’
कांग्रेस कैंडिडेट ने आगे कहा कि मैं दिल्ली में जहरीली हवा और पानी के लिए आप सरकार के कुप्रबंधन और बेईमानी को दोषी मानता हूं। सरकार की अक्षमता के कारण ही राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा नहीं दिया जा सका है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार खराब हो रही। उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व खराब एयर क्वालिटी के लिए पराली को दोष देती है, लेकिन अभी कौन सी पराली जलाई जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...