13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल ने ड्राइवर को इशारा किया फिर...', पूर्व सीएम की कार से...

‘केजरीवाल ने ड्राइवर को इशारा किया फिर…’, पूर्व सीएम की कार से ‘टक्कर’ खाने वाले युवक ने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इसी बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीन युवकों ने गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है। पूरा मामला नई दिल्ली विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली के दौरान का बताया जा रहा। घायलों का आरोप है कि वो नौकरी को लेकर अरविंद केजरीवाल से बात करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान आप संयोजक ने अपने ड्राइवर को उन्हें टक्कर मारने का इशारा किया। तीनों घायलों का इलाज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

केजरीवाल पर युवकों ने लगाए आरोप
बताया जा रहा कि शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक, विशाल, रोहित और एक अन्य, नौकरी की मांग को लेकर केजरीवाल से मिलने गए। उनका दावा कि केजरीवाल ने उन्हें टक्कर मारने का इशारा किया। घायलों में से एक विशाल ने बताया कि मैं नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हूं। हम बस उनसे नौकरियों के बारे में पूछने गए थे। अरविंद केजरीवाल ने कार के ड्राइवर को हमें टक्कर मारने का इशारा किया।

घायल रोहित ने क्या किया दावा
एक अन्य घायल, रोहित ने भी यही आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ही ड्राइवर को हमें टक्कर मारने का इशारा किया। मुझे चोट लगी है। तीन लोग घायल हुए हैं। मैं इसी नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का वोटर हूं। घायलों का इलाज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

बीजेपी कैंडिडेट प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर अटैक
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा, जो नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी हैं, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने युवकों को पीटा और केजरीवाल की कार ने उन्हें टक्कर मारी। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस ने उन्हें पीटा, एक कार्यकर्ता का फोन तोड़ा, और केजरीवाल की कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाई, लेकिन केजरीवाल ने ड्राइवर को उन्हें कुचलने का इशारा किया। यह हत्या का प्रयास है।

AAP ने बीजेपी पर लगाए पथराव पर आरोप
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पथराव का आरोप लगाया है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने केजरीवाल पर पथराव किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर आँखें बंद रखने का आरोप लगाते हुए इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शनिवार फिर बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर, जो नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे थे, पथराव किया।

जब प्रवेश वर्मा वहां प्रचार के लिए पहुंचे तो देखकर दंग रह गए कि इतना पैसा बांटने के बाद भी जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। यह हमला बेहद निंदनीय है। चुनाव आयोग नहीं चाहता है कि नई दिल्ली विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव हो। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...