13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा से नहीं लड़ा जा सकता', बोले अजय...

‘कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा से नहीं लड़ा जा सकता’, बोले अजय माकन

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 2013 में कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देना चाहिए था और न ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन होना चाहिए, लेकिन ये मेरी व्यक्तिगत राय है.

नए कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय माकन ने स्पष्ट किया कि वे अपनी पहले की टिप्पणी पर अब भी कायम हैं. उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल ‘राष्ट्र-विरोधी’ हैं और राजधानी में आम आदमी पार्टी का मजबूत होना भारतीय जनता पार्टी को ही फायदा पहुंचाता है. जब उनसे केजरीवाल के खिलाफ ‘राष्ट्र-विरोधी’ टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो माकन ने कहा कि मैंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी और मैं अब भी उस पर कायम हूं.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष ने कहा कि 2013 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के समर्थन और 2024 में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान उठाना पड़ा. जब दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ, तो भाजपा को फायदा हुआ.

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भविष्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, इस पर अजय माकन ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में केजरीवाल को बढ़ावा देना भाजपा को मदद करता है. भाजपा से लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मजबूत होना बेहद जरूरी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी नेशनल लेवल पर मजबूत नहीं है, तो भाजपा के खिलाफ लड़ाई कठिन हो जाएगी. कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा से नहीं लड़ा जा सकता.

दिल्ली को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य करार देते हुए अजय माकन ने कहा कि यह सर्वविदित है कि जो भी पार्टी राजधानी की लोकसभा सीटें जीतती है, वही केंद्र में सरकार बनाने में सफल होती है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लड़ने में पूरी तरह विफल रही है.

अजय माकन ने बताया कि हरियाणा और दिल्ली दोनों राज्यों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन जेल से बाहर आने के तुरंत बाद केजरीवाल ने खुद घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि हम गठबंधन पर चर्चा के उन्नत चरण में थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...