13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल को मारने के लिए भेजे थे कुख्यात अपराधी, दिल्ली की...

अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए भेजे थे कुख्यात अपराधी, दिल्ली की सीएम का बीजेपी पर बड़ा आरोप

Published on

दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले के लिए रविवार को बीजेपी की आलोचना की। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधियों को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाले पर फेंका गया पत्थर किसी के लिए भी ‘जानलेवा हो सकता था’। उन्होंने यह भी कहा कि कथित हमलावर बीजेपी के नई दिल्ली विधानसभा सीट सेउम्मीदवार प्रवेश वर्मा से जुड़ा हुआ है। साथ ही वह पूर्व सांसद के चुनाव अभियान में शामिल है।

प्रवेश वर्मा के साथ हमलावर की तस्वीरें
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार के दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए गुंडों और दुर्दांत अपराधियों को भेजा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि कथित हमलावर बीजेपी के नई दिल्ली उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से जुड़ा था और पूर्व सांसद के चुनाव प्रचार में शामिल था। उन्होंने प्रवेश वर्मा के साथ कथित हमलावर की तस्वीरें भी दिखाईं।

राहुल उर्फ शैंकी का है आपराधिक इतिहास
आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की कार पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। बीजेपी के गुंडों ने हमला किया। उनकी कार पर इतना बड़ा पत्थर फेंका गया कि अगर वह किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। हमला करने वाले ये लोग कौन थे? अगर आप हमले का वीडियो देखेंगे तो आपको शैंकी नाम का एक शख्स दिखेगा।

सीएम ने कहा कि वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है और अक्सर अपने इलाके में प्रवेश वर्मा के पोस्टर लगाता रहता है। यह राहुल उर्फ शैंकी कौन है? उसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ लूट की कोशिश के मामले दर्ज हैं… यह बहुत स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए दुर्दांत अपराधियों और गुंडों को भेजा गया था।

अमित मालवीय ने भी केजरीवाल पर साधा निशाना
इस पूरे मामले को लेकर अमित मालवीय ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते कहा कि अरविंद केजरीवाल को सवाल पूछ रहे युवाओं पर अपनी गाड़ी नहीं चढ़ानी चाहिए थी. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. आप चुनाव हारने की झुंझलाहट जनता पर नहीं निकाल सकते.

सत्येंद्र जैन ने बीजेपी पर बोला हमला
पूरे मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व मंत्री और शकूर बस्ती विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने कहा बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी हार के डर से हताश है और हमले कर रही है. उन्होंने हर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है. लेकिन, जनता ने हमेशा उन्हें करारा जवाब दिया है.

CM आतिशी बोलीं केजरीवाल पर हमला करने वाले हैं कुख्यात अपराधी
CM आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर नई दिल्ली में जानलेवा हमला करने वाले प्रवेश वर्मा के समर्थक हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के कुख्यात अपराधी हैं. आगामी चुनाव में तय हार की बौखलाहट में अब बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है. तभी कुख्यात अपराधियों को उनपर हमला करने के लिए भेजा गया. लेकिन तमाम सबूत होने के बावजूद चुनाव आयोग मुंह-बंद किए बैठा है और अबतक हमलावरों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...