4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की कार में लगी...

अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की कार में लगी आग, अंदर ही जलकर तोड़ा दम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में शनिवार रात को अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे एक व्यक्ति की कार में आग लगने से मौत हो गई। यह घटना गाजीपुर में बाबा बैंक्वेट हॉल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित कार के अंदर ही जलकर मर गया। घटनास्थल के दृश्यों में पूरी तरह जली हुई दिखाई दे रही है। अगर से ड्राइवर सीट की तरफ अधिक नुकसान दिख रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार मरने वाला युवक अनिल ग्रेटर नोएडा के नवादा का रहने वाला था। उसकी 14 फरवरी को शादी होनी थी। वह दोपहर में अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाहर गया था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
पीड़ित के बड़े भाई सुमित ने कहा कि करीब 11 से11:30 बजे के बीच पुलिस ने हमें फोन करके बताया कि दुर्घटना हो गई है और अनिल अस्पताल में है। पीड़ित के होने वाले साले योगेश के अनुसार वह और अनिल साथ में काम करते थे। उन्होंने कहा कि अनिल की 14 फरवरी को मेरी बहन से शादी होने वाली थी… हमें कल रात उसकी मौत के बारे में पता चला।

कार में आग लगने का नहीं पता लगा कारण
उन्होंने कहा कि हमें अभी भी नहीं पता कि कार में आग कैसे लगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। इसी तरह, शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर के पास एक कार में आग लगने की घटना हुई थी ।

ऑनलाइन शेयर की गई घटना की तस्वीरों में खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिख रही थीं। लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे। सौभाग्य से, हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। आग लगने के समय कार के अंदर कोई नहीं था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...