17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबहुत उत्साहित हूं... पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट को लेकर फूले नहीं...

बहुत उत्साहित हूं… पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट को लेकर फूले नहीं समा रहे फ्रीडमैन, जानिए कौन हैं ये

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्ट की बातचीत में भाग लेना शुरू किया तो उन्हें दुनियाभर से आग्रह मिलने लगे। विख्यात अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन का आग्रह प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। फ्रीडमैन अब भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे और वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा करेंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी और कहा कि फरवरी के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका पॉडकास्ट शूट होगा।

पीएम मोदी का पॉडकास्ट करने भारत आ रहे फ्रीडमैन
फ्रीडमैन ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक पॉडकास्ट फरवरी के अंत में करूंगा। मैं पहले कभी भारत नहीं गया, इसलिए मैं अंततः यहां आने और इसकी जीवंत, ऐतिहासिक संस्कृति तथा इसके अद्भुत लोगों के अनेक पहलुओं का यथासंभव अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं।’

नितिन कामत का पॉडकास्ट रहा हिट
पीएम मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट नितिन कामत के साथ शूट किया था। 10 जनवरी को यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस पॉडकास्ट को अब तक 40 लाख, 54 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बीजेपी ने भी इस पॉडकास्ट को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसे 1.78 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल पर इसे अब तक 22 लाख, 84 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

दुनियाभर में मशहूर हैं पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन
लेक्स फ्रीडमैन दुनियाभर में मशहूर पॉडकास्टर हैं। उनके यूट्यूब चैनल के 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वो हर क्षेत्र के लोगों के साथ पॉडकास्ट करते हैं और उनके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं। उन्होंने दूसरी बार अमेरिका राष्ट्रपति बनने जा रहे डॉनल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क, ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...