3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअब किसके हाथ से निकला मक्खन खाएंगी मनु भाकर, सुनहरी यादें छोड़...

अब किसके हाथ से निकला मक्खन खाएंगी मनु भाकर, सुनहरी यादें छोड़ गईं प्यारी नानी मां

Published on

नई दिल्ली

स्कूल में गर्मियों की छुट्टी के बाद हर बच्चे का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन उसकी नानी का घर होता है। नानी का घर बच्चों के लिए एक ऐसी दुनिया होती है जहां वह मन भरकर शैतानियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें डांट की जगह सिर्फ और सिर्फ लाड़-दुलार मिलता है। भारत की बंदूकबाज बेटी मनु भाकर के लिए भी उनके नानी घर का कुछ ऐसा ही था, लेकिन मनु भाकर को जैसे ही पता चला कि उनकी प्यारी नानी एक सड़क दुर्घटना में चल बसी हैं, उनके ऊपर मानों दुखों का पहाड़ ही टूट गया।

मनु भाकर को दो दिन पहले ही भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड के मिलने पर उनकी नानी सबसे ज्यादा खुश थीं और अपनी नातिन के लिए वह पलकें बिछा कर इंतजार कर रही थी कि वह आएंगी तो उन्हें छोटे बच्चे की तरह दुलार कर उन्हें अपने हाथों से उनका का फेवरेट खाना खिलाएंगी, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा।

मनु को पसंद थी नानी के हाथ की लाल मिर्च की चटनी
नए साल की शुरुआत में जैसे ही मनु भाकर को खेल रत्न सम्मान देने की घोषणा हुई तो उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। खास तौर से मनु की नानी बहुत खुश थीं। इस खास मौके पर मनु की नानी ने बताया था कि वह जब भी अपने ननिहाल आती हैं तो वह मक्खन और लाल मिर्च की चटनी खूब चाव से खाती हैं। इसके अलावा उसे लस्सी और दही भी खूब पसंद हैं।

बता दें कि मनु भाकर की नानी के साथ ये हादसा महेंद्रगढ़ बाईपास के पास चरखी दादरी में हुआ। मनु के मामा युद्धवीर स्कूटी पर सवार थे और उनकी नानी भी बैठी थी। युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में काम करते थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान यह एक ब्रेजा कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पलट गई।

पेरिस ओलंपिक ने मनु जीते थे दो मेडल
मनु भाकर ने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल और मिक्स्ड डबल में यह उपलब्धि हासिल की थी। किसी एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत की पहली एथलीट भी हैं। मनु भाकर को इस शानदार उपलब्धि के लिए खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...