15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिहमले की 'फर्जी' कहानी, लिखित में देता हूं केजरीवाल 20,000 वोट से...

हमले की ‘फर्जी’ कहानी, लिखित में देता हूं केजरीवाल 20,000 वोट से हारेंगे… बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का दावा

Published on

नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही दिल्ली का सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर अरविंद केजरीवाल पर हमले की ‘फर्जी’ कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल 20,000 मतों से हारेंगे।

आप नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान ‘वर्मा के गुंडों’ की ओर से केजरीवाल की कार पर पथराव करने का आरोप लगाया। वर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिखित में दिया कि वह केजरीवाल को 20,000 मतों से हराएंगे। बीजेपी नेता ने दावा किया कि केजरीवाल परेशान और बेचैन हैं क्योंकि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों से किए गए 10 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया है और अब महिलाएं और युवा उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

वर्मा ने आरोप लगाया, ‘एक वाहन, जिसमें केजरीवाल खुद बैठे थे, ने तीन स्थानीय युवकों को टक्कर मार दी लेकिन आप उन पर (आप संयोजक पर) हमले की झूठी कहानी बना रही है।’ बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है और वीडियो सबूत भी प्रस्तुत किए हैं। आप ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने कथित तौर पर केजरीवाल पर हमला किया, वे वर्मा के ‘गुंडे’ थे। इस पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पूरे एक लाख मतदाता उनका परिवार हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल कह रहे हैं कि निर्वाचन क्षेत्र के लोग गुंडे हैं। केजरीवाल की जानकारी के लिए उनके वाहन की चपेट में आए तीन स्थानीय युवक भी स्थानीय मतदाता हैं जो उनसे नौकरियों के बारे में पूछना चाहते थे।’ वर्मा ने यह भी दावा किया कि प्रचार के दौरान केजरीवाल के काफिले में 50 वाहन शामिल होते हैं, जिसमें पंजाब पुलिस के 350 जवान एके 47 और अन्य आग्नेयास्त्र लेकर उनके साथ होते हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि केजरीवाल अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाए हैं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों की खराब प्रतिक्रिया के कारण निर्वाचन क्षेत्र में उनकी सार्वजनिक बैठक की एक भी तस्वीर या वीडियो उपलब्ध नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...