14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास ने इजरायल की 3 महिला बंधकों को रिहा किया, बाइडेन बोले-...

हमास ने इजरायल की 3 महिला बंधकों को रिहा किया, बाइडेन बोले- आज गाजा में बंदूकें शांत हो गईं

Published on

नई दिल्ली,

गाजा पट्टी में बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम लागू होने के बाद तीन इजरायली बंधक – रोमी गोनन, एमिली डामारी और डोरोन स्टीनब्रेखर – को हमास ने रिहा कर दिया है. हमास ने इन तीनों बंधकों को इजरायली संस्था रेड क्रॉस के हवाले कर दिया है. हमास की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है. बंधकों की रिहाई के बाद एक बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “आज गाजा में बंदूकें शांत हो गई हैं.”

तस्वीरों में इजरायली बंधक रोमी गोनन, एमिली डामारी और डोरोन स्टीनब्रेखर को बिना किसी मदद के चलते हुए देखा जा सकता है. हमास की तरफ से भी पुष्टि की गई है कि आधिकारिक रूप से तीन महिला बंधकों को पश्चिमी गाजा सिटी में अल-सराया स्क्वायर पर रेड क्रॉस को सौंप दिया गया. यह तब हुआ जब रेड क्रॉस के एक सदस्य ने हमास फाइटर्स से मुलाकात की और वे बंधकों के स्वास्थ्य के बारे में सुनिश्चित हो गए.

‘आज गाजा में बंदूकें शांत हो गई हैं’ – बाइडेन
इजरायली बंधक रिहा किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, “गाजा युद्ध विराम समझौता सफल हो गया है. सैकड़ों सहायता ट्रक गाजा में प्रवेश कर रहे हैं. इतने दर्द और विनाश के बाद, आज गाजा में बंदूकें शांत हो गई हैं. हम मध्य पूर्व में बड़े युद्ध के बिना यहां पहुंचे हैं, जिसकी कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी. अब गाजा समझौते को लागू करने की जिम्मेदारी ट्रंप प्रशासन पर है. हमास के फिर से संगठित होने की कोई चिंता नहीं है.

तीन बंधकों के बदले रिहा किए जाएंगे 90 फिलिस्तीनी
इस रिहाई के बदले, 90 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने की योजना बनाई गई है. इन कैदियों में 69 महिलाएं शामिल हैं. सबसे कम उम्र का कैदी मात्र 15 वर्ष का महमूद अलीवत है. रिहा किए जाने वालों में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफ़एलपी) की 62 वर्षीय प्रमुख सदस्य खालिदा जार्रार भी शामिल हैं, जिन्हें इजरायल की गैर-हिंसात्मक राजनीतिक विरोध पर कार्रवाई का हिस्सा मानकर बार-बार गिरफ्तार किया गया है.

इजरायली जेल से रिहा होने वालों में ये नाम भी शामिल
पूर्व हमास नेता सालेह अरोरी की बहन दलाल खासिब को भी रिहा किया जाएगा. जनवरी 2024 में एक इजरायली हमले में दक्षिणी बेयरुत में उनके भाई को मारा गया था. 68 वर्षीय अबला अब्दलरसूल, जो 2001 में इजरायल के पर्यटन मंत्री रहवम जेईवी की हत्या के आदेश देने वाले और 30 साल की सजा काट रहे पीएफ़एलपी नेता अहमद सादात की पत्नी हैं, जिन्हें रिहा किया जाना है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...