3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी... दुल्हन संग शेयर किया फोटो

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी… दुल्हन संग शेयर किया फोटो

Published on

नई दिल्ली,

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. नीरज ने रविवार (19 जनवरी) को सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को यह खुशखबरी दी है. उन्होंने अपनी पत्नी का नाम भी बताया. नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है. गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जो हमें इस पल के लिए एकसाथ लाया है.’ आखिर में नीरज ने अपने और हिमानी का नाम लिखते हुए बीच में दिल वाली इमोजी भी लगाई.

ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर दिलाया है
नीरज चोपड़ा ने लगातार अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके अलावा उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था. इससे एक साल पहले यानी 2023 के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने गोल्ड दिलाया था.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज चोपड़ा ने अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड पर कब्जा जमाया था. उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का रहा है. नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल जीता था

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...