15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिपिंक एंबुलेंस, हॉस्टल, क्रेच... दिल्ली चुनाव में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अब किसने...

पिंक एंबुलेंस, हॉस्टल, क्रेच… दिल्ली चुनाव में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अब किसने लगा दी वादों की झड़ी?

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह शंटी ने ‘पिंक एंबुलेंस’ का वादा किया। उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहदरा से विधायक चुने जाने पर वह इस क्षेत्र को महिला निवासियों के लिए और बेहतर बनाने के वास्ते ‘पिंक एंबुलेंस ‘, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और उनके बच्चों के लिए ‘क्रेच’ जैसी सुविधाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। शंटी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए औपचारिक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) और इलाके की संकरी गलियों में आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम की स्थापना भी उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल है।

कोविड-19 महामारी के दौरान अपने काम के चलते लोगों के बीच ‘एंबुलेंस मैन’ के रूप में लोकप्रिय शंटी ने कहा कि शाहदरा के लोगों की सेवा और महिलाओं की जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘अगर विधायक निर्वाचित हुआ, तो मैं समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं के पूरा करूंगा। कामकाजी महिलाओं, अकेली माताओं और बाहर से आई महिला पेशेवरों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।’

क्रेच की सुविधा का वादा
शंटी ने कहा, ‘इस क्षेत्र में बाहर से आने वाली कई ऐसी महिला पेशेवर हैं, जिन्हें सुरक्षित और किफायती आवास की जरूरत है। उनके बच्चों के लिए क्रेच भी आवश्यक हैं। खासकर अकेली माताओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों को अकेला छोड़कर काम पर जाना पड़ता है।’ ‘आप’ नेता ने कहा, ‘मैं ‘एंबुलेंस मैन’ के रूप में मशहूर हूं, इसलिए क्षेत्र में ‘पिंक एंबुलेंस ‘ की भी व्यवस्था करना चाहता हूं, जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए होगी, जिसकी चालक भी महिला ही होगी।’ शाहदरा में शंटी का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार संजय गोयल और कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह से है।

महिलाओं के लिए आपदा प्रबंधन टीम
शंटी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस की मदद से मैं उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और घर के अंदर-बाहर महिलाओं के सामने पेश आने वाले अन्य मुद्दों से निपटने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) भी स्थापित करना चाहता हूं।’ उन्होंने इलाके की संकरी गलियों में आपात स्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम के गठन पर भी जोर दिया। शंटी ने कहा, ‘शाहदरा की तंग गलियों में कई हादसे हो चुके हैं। गलियां इतनी संकरी और भीड़भाड़ वाली हैं कि एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भी नहीं घुस सकतीं। मैं एक आपदा प्रबंधन टीम गठित करना चाहता हूं, जो ऐसी स्थितियों पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया कर सके।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...