15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'अगर केंद्र दे सस्ती जमीन तो हम बनाएंगे सरकारी कर्मचारियों के लिए...

‘अगर केंद्र दे सस्ती जमीन तो हम बनाएंगे सरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ते मकान’, केजरीवाल ने चला नया दांव

Published on

दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और नया दांव चल दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो दिल्ली सरकार वहां सफाई कर्मचारियों के लिए घर बनवा देगी। आप प्रमुख ने यह भी कहा कि पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लाई जाएगी फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली में रहने के मकान की बड़ी समस्या है। खासकर गरीब आदमी के लिए अपना घर लेना बहुत मुश्किल है। मैं जब अपनी विधानसभा में घूम रहा हूं तो बहुत सारे कर्मचारी आते हैं। सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तब तक तो उसे सरकारी निवास मिल जाता है। जब वो रिटायर हो जाता है तो वह लगभग सड़क पर आ जाता है। उसकी उतनी पेंशन नहीं होती कि वो किराये पर घर ले सके। मैंने कई ऐसे सफाई कर्मचारियों को देखा जो रिटायरमेंट के बाद में झुग्गी में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।’

पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल ने लिखा खत
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ आज मैंने प्रधानमंत्री मोदी को एक खत लिखा है। उसमें कहा है कि दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना बनाई जाए। लैंड जो है वो केंद्र सरकार के अधीन आती है। अगर केंद्र सरकार सस्ती जमीन दे दो उस पर दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी और आसान किस्तों पर सरकारी कर्मचारी उसका पैसा भुगतान कर सकेंगे। मैंने आज उनसे निवेदन किया है कि इसकी शुरुआत हम सभी सफाई कर्मचारियों से शुरू कर सकते हैं।

एनडीएमसी के कर्मचारी हैं और नगर निगम के कर्मचारी। इन लोगों से इनकी शुरुआत की जाए। जिसके तहत केंद्र सरकार जमीन दे और दिल्ली सरकार उस पर घर बनवा दे। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार इसके लिए राजी होगी। क्योंकि यह गरीबों के बारे में है। एक बार ये स्कीम शुरू हो गई तो यह फिर बाकी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे।’

हमले को लेकर क्या बोले केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बात जिस तरह का प्रचार अभियान हम देख रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखा गया। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। एक पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या का प्रयास किया गया। मेरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है। वे बुरी तरह हार रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ना इसी तरह आता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...