3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑटोग्राफ लिया और फिर इग्नोर करके चला गया ... मुक्का उठाए देखते...

ऑटोग्राफ लिया और फिर इग्नोर करके चला गया … मुक्का उठाए देखते रह गए रोहित

Published on

मुंबई:

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम के 50वें वर्षगांठ समारोह का आय़ोजन किया गया। इसमें मुंबई क्रिकेट के कई बड़े नामों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज भी पहुंचे। इस इवेंट का भारतीय कप्तान रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है

नन्हे फैन ने लिया रोहित का ऑटोग्राफ
इस इवेंट के दौरान एक छोटे से फैन ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ मांगा। रोहित उस समय सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे के साथ बैठे थे। छोटे फैन ने सचिन और रहाणे को अनदेखा करते हुए सीधे रोहित से ऑटोग्राफ मांगा। रोहित ने बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उन्होंने फिस्ट-बंप (मुक्का टकराना) के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन उस फैन ने ध्यान हीं दिया और ऑटोग्राफ लेकर भाग गया। रोहित थोड़े हैरान रह गए।

फिर वापस लौटकर आया फैन
रोहित के साथ बैठे अजिंक्य रहाणे ये सब देखकर हंसने लगे। फिर रहाणे के बगल में बैठे एक शख्स ने हाथ बढ़ाकर रोहित को फिस्ट बंप दिया। फिर रोहित अपने ही दोनों हाथों को टकराने लगे। इस बीच वह नन्हा फैन एक बार फिर वापस आया। इस बार उसने रोहित को फिस्ट बंप दिया और दौड़ते हुए चला गया। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया।

रोहित के बल्ले से नहीं निकल रहे रन
हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित दबाव में हैं। भारत यह सीरीज 1-3 से हार गया था। रोहित का फॉर्म इतना खराब था कि उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला था। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का भी मन बना लिया था। रोहित 23 जनवरी से मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में उतरने वाले हैं। अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। 3 मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होने वाली है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...