15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यUP: मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, सद्दाम से 'शिवशंकर' बन प्रेमिका...

UP: मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, सद्दाम से ‘शिवशंकर’ बन प्रेमिका से रचाई शादी

Published on

बस्ती,

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक 34 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया. जानकारी के मुताबिक दोनों 10 वर्षों से एक दूसरे को चाहते थे. हिंदू धर्म अपनाने के बाद सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर रख लिया है. इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.

कोतवाली थाने के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला ने सद्दाम और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. लेकिन अब दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है.

पुलिस के मुताबिक नगर बाजार निवासी सद्दाम हुसैन का उसी गांव की एक महिला (करीब 30 वर्षीय) से करीब 10 साल से प्रेम संबंध था. दोनों अलग-अलग धर्मों के थे, इसलिए शादी संभव नहीं थी. उन्होंने बताया कि युवती ने कई बार उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन सद्दाम का परिवार उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं था. इससे परेशान युवती ने तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर युवक सद्दाम पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.

सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने सद्दाम और उसके परिवार के खिलाफ शहर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. रविवार की रात सद्दाम और युवती ने शहर के बाजार स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया. दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया. दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this